Home News Business Offers Classified Jobs About Contact

धनोज कुनबी समाज भवन अतिरिक्त कक्ष निर्माण के लिए सांसद ने दिए 10 लाख

धनोज कुनबी समाज भवन अतिरिक्त कक्ष निर्माण के लिए सांसद ने दिए 10 लाख
छिंदवाड़ा
29-May-26
समाज संगठन एकजुट रहकर समाज के विकास के लिए कार्य करे: बंटी विवेक साहू

छिन्दवाड़ा

मेरा मुख्य उद्देश्य जनता की समस्याओं को सुनना और उनका त्वरित निराकरण करना है, पिछले सांसदों की तरह मैं इस बात की गिनती नहीं कराना चाहता कि मैंने कितनी राशि दी, महत्वपूर्ण यह है कि विकास कार्य धरातल पर दिखें। उक्त आशय के उद्गार सांसद बंटी विवेक साहू ने सौंसर में धनोज कुनबी समाज भवन में सांसद निधि से होने वाले अतिरिक्त निर्माण कार्य के भूमिपूजन के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुये व्यक्त किये।  

उल्लेखनीय है कि सौंसर में धनोज कुनबी समाज भवन के अतिरिक्त निर्माण कार्य का भूमिपूजन कार्यक्रम छिंदवाड़ा व पांढुरना सांसद बंटी विवेक साहू के मुख्य आतिथ्य में संपन्न हुआ। गौरतलब हो कि सांसद श्री साहू ने अपनी सांसद निधि से भवन निर्माण के लिए 10 लाख रुपए की राशि प्रदान की है। कार्यक्रम की अध्यक्षता समाज संगठन के अध्यक्ष युवराज वासाडे ने की, जबकि मंच संचालन उमाजी चिपड़े गुरुजी द्वारा किया गया।

कमजोर वर्ग और प्रतिभावान छात्रों की मदद भी समाज सेवा: संदीप मोहोड

कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित भाजपा जिला अध्यक्ष संदीप भाऊ मोहोड ने अपने संबोधन में कहा कि समाज भवन का निर्माण एक सराहनीय कदम है, लेकिन इसके साथ ही समाज के प्रतिभावान छात्रों को आगे बढ़ाने और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लोगों की मदद करना भी सच्ची समाज सेवा है। समाज को इस दिशा में भी ठोस प्रयास करने चाहिए।

कार्यक्रम में ये रहे उपस्थित

इस गरिमामय आयोजन में मुख्य रूप से जनप्रतिनिधि और गणमान्य नागरिकों में नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती सुरेखा डागा, जनपद अध्यक्ष संजय भूते, सांसद प्रतितिधि अलकेश लांबा, वरिष्ठ भाजपा नेता राजू नरोटे, सदन साहू, नामदेव पाल, संतोष जैन, युवा नेता राहुल मोहोड, विश्वेन्द्र बैस, केशवराव ताजणे, जिला किसान मोर्चा अध्यक्ष विलास खीरडकर, बापू ठाकरे, मेघराज जोगी, वरिष्ठ पत्रकार पुरुषोत्तम पोतरे, दर्शन झाडे, प्रभाकर बोंबडे, रामकृष्ण पिंपलकर उपस्थित थे। कार्यक्रम के अंत में समाज के पदाधिकारियों द्वारा आगंतुक अतिथियों का आभार व्यक्त किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में कुनबी समाज के नागरिक उपस्थित थे।
Share News On