Home News Helpline Classified Jobs About Contact

मेडिकल इक्यूपमेंट बैंक में मक्कड़ परिवार ने दान की दो ट्राई साइकिल

मेडिकल इक्यूपमेंट बैंक में मक्कड़ परिवार ने दान की दो ट्राई साइकिल
छिंदवाड़ा
15-Apr-26
रोटरी मेडिकल इक्यूपमेंट बैंक में निशुल्क प्रदान की जाती है मेडिकल सामग्री

छिंदवाड़ा 

रोटरी क्लब ऑफ छिंदवाड़ा द्वारा संचालित मेडिकल इक्यूपमेंट बैंक बुधवार को रोटरी क्लब के फाउंडर मेंबर स्व. दर्शन लाल मक्कड़ की स्मृति में अमित मक्कड़ एवं उनकी माता जी ने दो व्हील चेयर प्रदान की। रोटरी क्लब के अध्यक्ष रोटे विनोद तिवारी ने इस अवसर पर मक्कड़ परिवार के नेक कार्य के लिए कृतज्ञता ज्ञापित करते हुए कहा कि रोटरी क्लब ऑफ छिंदवाड़ा द्वारा लंबे समय से स्थाई प्रोजेक्ट के रूप में रोटरी मेडिकल इक्यूपमेंट बैंक का संचालन किया जा रहा है। जिसमें आवश्यकता पड़ने पर मेडिकल बैंड, पलंग, ऑक्सीजन सिलेंडर, ट्रायसिकल व अन्य मेडिकल इक्यूपमेंट निःशुल्क उपलब्ध कराए जाते हैं। इस अवसर पर सचिव रोटे निलेश गुप्ता, उपाध्यक्ष रोटे अरविंद अग्रवाल, रोटे अशोक अग्रवाल, रोटे निलेश लाठ भी उपस्थित थे।

Share News On