लापरवाही की हद, हजारों गैलन पानी बह गया सड़कों पर
छिंदवाड़ा
09-Apr-26
पानी बचाओ का संदेश देने वाले ही व्यर्थ बहा रहे पानी
छिंदवाड़ा
इन जल वितरण की व्यवस्था को लेकर नगर निगम का रवैया बहुत लापरवाह नजर आ रहा है। कहीं नलों में गंदा पानी आ रहा है तो कई जगह सप्ताह में एक बार पानी दिया जा रहा है। शिकायत करने पर निगम के अधिकारी और कर्मचारी गंभीरता से नहीं लेते। जब लोग नगर निगम में, गली-मोहल्लों में या फिर सोशल मीडिया में नगर निगम की पोल खोलते हैं तब जाकर निगम प्रशासन का ध्यान जाता है और समस्या का समाधान होता है।

गर्मी सिर पर है और सभी जगह जल संरक्षण अभियान चलाकर लोगों को व्यर्थ पानी न बहाने और जल बचाने के लिए जागरूक किया जा रहा है ऐसी परिस्थिति में शहर के बीचोंबीच पुराना बैल बाजार काली चौक मंदिर के सामने गुरूवार की सुबह पाईप लाईन फूटने से हजारों गैलन पानी व्यर्थ ही सड़कों पर बह गया। शहर के जागरूक नागरिकों ने नगर निगम के इस लापरवाह रवैये पर नाराजगी जताते हुए कहा कि नगर में ही कहीं-कहीं लोगों को पानी नहीं मिल रहा है और वहीं यहां व्यर्थ पानी बह रहा है। उनका कहना है कि यदि इसे शीघ्र नहीं सुधारा गया तो प्रतिदिन ऐसा ही हजारों लीटर पानी व्यर्थ सड़कों पर बहेगा जिसका जिम्मेदार नगर निगम प्रशासन होगा।