जिले में अभी तक 597.3 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज
कृषि जगत
19-Aug-26
छिन्दवाडा

जिले की औसत वर्षा 1059 मि.मी. है तथा जिले में अभी तक 597.3 मि.मी.औसत वर्षा दर्ज की गई है, जबकि गत वर्ष इस अवधि तक 702.6 मि.मी.औसत वर्षा दर्ज की गई थी। जिले में 19 अगस्त 2026 को प्रातः 8 बजे समाप्त 24 घंटों के दौरान 0.5 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज की गई है।
अधीक्षक भू-अभिलेख ने बताया कि 19 अगस्त 2026 को प्रातः 8 बजे समाप्त 24 घंटों के दौरान जिले की तहसील तामिया में 04, जुन्नारदेव में 0.8 और उमरेठ में 1.4 मि.मी. वर्षा दर्ज की गई है। उन्होंने बताया कि जिले में एक जून से अभी तक तहसील छिन्दवाड़ा में 362.6, मोहखेड़ में 450, तामिया में 685.2, अमरवाड़ा में 599.4, चौरई में 675.8, हर्रई में 779.2, बिछुआ 483.3, परासिया में 449.6, जुन्नारदेव में 611.2, चांद में 645.9 और उमरेठ में 686.6 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज की गई है।