प्रतिबंध हुआ बेअसर! फिर बढ़ा दिल दहलाने वाला डीजे का साउंड
छिंदवाड़ा
09-Feb-26
छिंदवाड़ा
दिल दहलाने वाले डीजे पर लगा प्रतिबंध एक बार फिर बेअसर दिखाई दे रहा है। शादी का सीजन शुरू होते ही डीजे वाले फिर मनमानी पर उतर आए हैं। शादियों में बारात के साथ बज रहे तेज और दिल दहलाने वाले सांउड से कमजोर दिलवालों के लिए असहनीय होता ही है साथ ही सामान्य लोगों के लिए भी यह तेज ध्वनी के सामने टिक पाना मुश्किल हो रहा है। आम नागरिकों ने जिला प्रशासन से सिर्फ चार बाक्स की ही अनुमति देने का आग्रह किया है ताकि आम जनता को तेज औ दिल दहलाने वाले डीजे साउंड से मुक्ति मिल सके|

परीक्षा के चलते लगा 10 बजे तक बजाने पर लगा है प्रतिबंध
रविवार को एसडीएम सुधीर जैन ने शहरी मुख्यालय और आसपास के गांवों के डीजे संचालकों की बैठक ली थी जिसमें उन्हें रात 10 बजे के बाद तेज आवाज वाले डीजे बजाने पर कार्यवाही करने की बात कही थी जिस पर डीजे संचालकों ने भी अपनी बात रखी थी।
बेधड़क बज रहे अश्लील फिल्मी गाने
नवरात्रि पर हिंदू संगठनों के विरोध के चलते डीजे में बजने वाले अश्लील फिल्मी गानों पर भी प्रशासन ने प्रतिबंध लगाया गया था लेकिन अब इसका असर भी बेअसर होता दिखाई दे रहा है। शादियों में फिर से एक बार अश्लील फिल्मी गाने बजाए जा रहे हैं। फिल्मी गानों में डांस को लेकर फैल रही अश्लीलता के खिलाफ उचित कार्यवाही की मांग हिंदू संगठनों ने की है।