Home News Helpline Classified Jobs About Contact

मध्यम वर्ग की समस्याओं की ओर ध्यान आकर्षित करने सुधीर यादव ने फेंका था टैब.....?

मध्यम वर्ग की समस्याओं की ओर ध्यान आकर्षित करने सुधीर यादव ने फेंका था टैब.....?
छिंदवाड़ा
10-Oct-26
पातालेश्वर निवासी एमएससी शिक्षित और एमआर है सुधीर यादव

छिंदवाड़ा अपडेट

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन में प्रवेश कर राष्ट्रसेवा एवं जनसेवा के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में भारतीय जनता पार्टी द्वारा दशहरा मैदान में सेवा ज्योति कलश यात्रा एवं विकसित भारत संकल्प सभा का आयोजन किया गया था जिसमें एक युवक ने प्रधानीमंत्री नरेन्द्र मोदी के चल रहे भाषण के दौरान एलईडी स्क्रीन में उसके पास रखा टैब फेंका था जिसके बाद कार्यक्रम स्थल पर हंगामा मच गया था हालांकि मौके पर मौजूद पुलिस ने तुरंत युवक को अपने कब्जे में लेकर कार्यक्रम स्थल से बाहर ले गई थी इस हंगामे के बाद फिर से कार्यक्रम शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न किया गया।

आर्थिक रूप से परेशान है यादव का परिवार

जिस युवक ने कार्यक्रम में हंगामा किया था उसका नाम पातालेश्वर निवासी सुधीर यादव के रूप में सामने आया है। युवक एमएससी शिक्षित है तथा वर्तमान में एमआर की जॉब भी कर रहा था। उसके बड़ा भाई राजेन्द्र यादव पेशे से क्लीनर का काम करता है। राजेन्द्र यादव ने छिंदवाड़ा अपडेट को बताया कि वे मध्यम वर्ग में आते हैं तथा उनके परिवार की आर्थिक स्थिति अच्छी नहीं रहती। जैसे-तैसे मेहनत मजदूरी कर घर परिवार चल रहा है। इसी बात से उनका परिवार सरकार से नाराज है और उनके छोटे भाई ने जो काम किया है उसका मकसद किसी को नुकसान पहुंचाना नहीं बल्कि सरकार का ध्यान मध्यम वर्ग की समस्याओं की ओर ध्यान खींचना है।

आरक्षण को मानते हैं सबड़ी वजह

उनका कहना है कि भाजपा हो या कांग्रेस की सरकार दोनों ने मध्यम वर्ग के लिए कुछ नहीं किया। उन्होंने बताया कि उनके परिवार में पिछली चार पीढ़ी से किसी को भी सरकारी नौकरी मिली। इसका कारण आरक्षण है। उनका कहना है कि सरकार को आर्थिक आधार पर आरक्षण करना चाहिए और ज्यादा से ज्यादा लोगों को सरकारी नौकरी में शामिल करना चाहिए भले ही उनसे मजदूरी का काम कराया जाए। इससे मध्यम वर्ग के लोगों को रोजगार मिलेगा और उनकी गरीबी दूर होगी।
Share News On

जीवन में ऐसी कोई चीज नहीं है जिससे डरा जाये जरूरत केवल उसे समझने की है.!