विद्यार्थियों को दिलाई पर्यावरण संरक्षण की शपथ
छिंदवाड़ा
16-Sep-26
छिंदवाड़ा

शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला उमरिया ईसरा में प्राचार्य अरुण गुप्ता एवं कुकड़ा ग्राम उत्थान समिति के सदस्यों ने पौधरोपण किया। प्राचार्य अरुण गुप्ता ने बताया की पौधरोपण की सुरक्षा विद्यार्थियों के द्वारा की जायेगी। कार्यक्रम से विद्यार्थियों में पर्यावरण के प्रति जागरुकता आई है। उन्होंने कहा कि मानव जीवन को सुरक्षित रखना है तो अधिक से अधिक पौधो का रोपण करना होगा। जीवन को खुशहाल बनाना हो तो हर छात्र को अपने घरो व खेत में एक पौधा लगाये। कार्यक्रम उपरांत उपस्थित छात्राओं को जैवविविधता की शपथ दिलाई । कार्यक्रम को सफल बनाने में शिक्षक अभिलाषा दुबे, पूनम ईवनाती, संगीता आमृवंशी, कंचन उईके, संतोष शर्मा, अर्चना बंदेवार, प्रदीप रघुवंशी, सुखमन उईके, उमाकांत बरमन, ओपी वर्मा का सहयोग रहा।