Home News Business Offers Classified Jobs About Contact

जेसीबी के ऊपर खड़े होकर की सांसद बंटी साहू पर फूल वर्षा

जेसीबी के ऊपर खड़े होकर की सांसद बंटी साहू पर फूल वर्षा
राजनीति
04-Jul-26
बैंड-बाजों और फूल मालाओं से हो रहा जगह-जगह भव्य स्वागत

छिन्दवाड़ा

सांसद बंटी साहू की धार्मिक यात्रा में यह पहला अवसर होगा जब उनका इतने भव्य तरीके से स्वागत किया गया कि जनता देखती ही रह गई। धार्मिक पदयात्रा के चौथे दिन बालाघाट व सिवनी सांसद श्रीमती भारती पारधी, अमरवाड़ा विधायक राजा कमलेश शाह, पूर्व विधायक राकेश पाल, पूर्व विधायक नरेश दिवाकर, सिवनी भाजपा जिलाध्यक्ष मीना बिसेन, युवा मोर्चा पूर्व प्रदेश अध्यक्ष वैभव पवार सहित, भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष युवा मोर्चा लालू राय सहित अन्य वरिष्ठ जनप्रतिनिधियांे और विभिन्न सामाजिक व व्यापारी संगठनांे एवं समाजसेवियों, आमजनों ने सांसद बंटी विवेक साहू और पदयात्रियों की भव्य अगवानी करते हुए भव्य स्वागत और अभिनंदन किया।

जेसीबी के ऊपर खड़े होकर की फूलों की बरसात

मैहर पदयात्रा कर रहे सांसद बंटी विवेक साहू का जगह-जगह बारिश तो स्वागत कर ही रही है लेकिन शनिवार को उन पर फूलों की बरसात भी की गई। सड़क मार्ग के दोनों ओर जेसीबी के ऊपर खड़े होकर कार्यकर्ताओं ने उन पर जमकर फूलों की बरसात की। धार्मिक भजनों और गीतों के साथ चल रही सांसद बंटी विवेक साहू की धार्मिक पदयात्रा के दौरान गांवों, कस्बों और शहरों में कन्याओं, माताओं एवं बुजूर्गाे का पदयात्रा की सफलता को लेकर सांसद बंटी विवेक साहू को भरपूर आर्शीवाद भी प्राप्त हो रहा है। सांसद श्री साहू ने इस ऐतिहासिक पदयात्रा का गांवों,कस्बों और शहरों में भव्य स्वागत और अभिनंदन किया जा रहा है।

धार्मिक पदयात्रा में इकी रही प्रमुख मौजूगी

धार्मिक पदयात्रा के चौथे दिन सिवनी भाजपा के जिला महामंत्री गजानंद पंचेश्वर, जिला उपाध्यक्ष नवीन ठाकुर, जिला कार्यसमिति सदस्य अंकित ठाकुर, युवा मोर्चा अध्यक्ष युवराज राहंगडाले, महिला मोर्चा अध्यक्ष उर्मिला उइके, मंडल अध्यक्ष अभिषेक दुबे, जिला मंत्री राजू यादव, नगर महामंत्री सहित सिवनी के पार्षदगण, साहू समाज के अध्यक्ष गुलाब साहू, साहू समाज के महामंत्री सोनू साहू, लोकतंत्र सेनानी नागेन्द्र सिंह, राजपूत समाज के क्षेत्रीय अध्यक्ष जितेन्द्र राजपूत, छिंदवाड़ा के पार्षद संदीप चौहान, मंडल अध्यक्ष मोनू साहू, वरिष्ठ समाजसेवी दीपक खण्डेलवाल, हरीश खण्डेलवाल, टिक्कू वर्मा, विनेश पिल्ले सहित बंडी संख्या में भाजपा के अन्य पदाधिकारी, कार्यकर्ता, समाजसेवी, वरिष्ठ नागरिकगण और ग्रामवासी व आमजन शामिल हुए।    

Share News On