अभिनेता सोनू सूद के साथ मिलकर बड़े प्रोजेक्ट पर काम करेगा सूद इंफ्रा
बिजनेस
18-Jun-26
सूद इंफ्रा के निदेशक नितेश सूद ने मुंबई में की मुलाकात
छिंदवाड़ा
बिजनेस इंफ्रास्ट्रक्चर को नई दिशा देने के उद्देश्य से सूद इंफ्रा मैनेजमेंट टीम के निदेशक नितेश सूद ने मुंबई में बॉलीवुड अभिनेता एवं समाजसेवी सोनू सूद से विशेष मुलाकात की। इस दौरान बेहतर एवं विकसित छिंदवाड़ा के विजन को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। बैठक में स्ट्रेटजी एवं मार्केटिंग विशेषज्ञ राजीव रंजन सिंह तथा अंतरराष्ट्रीय सर्जन एवं बिजनेस एडवाइजर डॉ. मार्तंडय सिंह भी उपस्थित रहे।
मुलाकात के दौरान उभरते शहरों के विकास मॉडल, सामाजिक सहयोग, आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर, स्वास्थ्य सुविधाओं और भविष्य की आवश्यकताओं पर विचार-विमर्श किया गया। सूद इंफ्रा की टीम ने छिंदवाड़ा में एक आधुनिक, व्यवस्थित और अवसरों से भरपूर अपने विजन को साझा किया।
निदेशक नितेश सूद ने कहा कि सूद इंफ्रा का उद्देश्य सिर्फ परियोजनाएं विकसित करना नहीं, बल्कि छिंदवाड़ा के समग्र विकास में योगदान देना है। उन्होंने कहा कि छिंदवाड़ा ऐसा शहर बने, जहां लोगों को बेहतर जीवन स्तर, आधुनिक सुविधाएं और आगे बढ़ने के पर्याप्त अवसर मिलें। यदि इसके लिए देश के अनुभवी लोगों से सीखना और उनके विचारों को अपनाना पड़े, तो हम हर संभव प्रयास करेंगे। उन्होंने बताया कि बेहतर छिंदवाड़ा के विजन में मजबूत इंफ्रास्ट्रक्चर, आधुनिक स्वास्थ्य सेवाएं, हरित वातावरण, सुव्यवस्थित शहरी विकास और नागरिकों के लिए बेहतर जीवन गुणवत्ता को प्राथमिकता दी गई है। बैठक के दौरान भविष्य में सामाजिक सहयोग और विकास संबंधी विभिन्न संभावनाओं पर भी चर्चा हुई। सूद इंफ्रा का मानना है कि जनसहभागिता, नवाचार और दूरदर्शी सोच के माध्यम से ही किसी शहर को विकास के नए आयाम दिए जा सकते हैं।