अमरवाड़ा के बाबू टोला में लगा सातवां स्वास्थ्य शिविर
स्वास्थ्य
23-Sep-26
आदिवासी भाई-बहनों के स्वास्थ्य की तरफ विशेष ध्यान दे रही मोदी सरकार: बंटी विवेक साहू
823 मरीजों का परीक्षण कर निःशुल्क दवाओं का वितरण
43 मरीजों को किया गया चिला चिकित्यालय छिन्दवाड़ा रेफर
छिंदवाड़ा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार और डॉ मोहन यादव के नेतृत्व वाली राज्य सरकार हमारे आदिवासी भाई-बहनों के स्वास्थ्य का विशेष ख्याल रख रही है। आदिवासी परिवारों को अपने स्वास्थ्य की जांच कराने ज़्यादा दूर न जाना पड़े इसके लिए सुदूर आंचलिक क्षेत्रों में भी आयुष्मान आरोग्य मन्दिर बनाएं जा रहे हैं। यह बात लोकप्रिय सांसद बंटी विवेक साहू ने सेवा, संकल्प एवं स्वास्थ्य के 100 दिन अभियान की श्रृंखला में अमरवाड़ा ग्रामीण भाजपा मंडल के अंतर्गत आने वाले ग्राम बाबू टोला में स्थित स्कूल भवन के ग्राउंड मंे लगे सातवें निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर में अपने संबोधन के दौरान कही। इस दौरान सांसद श्री साहू ने विधि विधान पूर्वक पूजन अर्चन कर शिविर का शुभारंभ किया। षिविर में जहां 823 मरीजों का उपचार हुआ वही 43 गंभीर मरीजों को उचित उपचार के लिए चिला चिकित्यालय छिन्दवाड़ा रेफर भी किया गया।
कांग्रेस ने आदिवासियों के स्वास्थ्य की उपेक्षा की
इस दौरान सांसद बंटी विवेक साहू ने कहा कि कांग्रेस ने हमारे आदिवासी भाईयों को सिर्फ वोट बैंक की तरह इस्तेमाल किया है। लेकिन उनके विकास की तरफ कभी ध्यान नहीं दिया। यही वजह है कि वे तरक्की की दौड़ में पिछड़ते चले गए। कांग्रेस के इतने वर्षाे के शासन का नतीजा यह रहा कि स्वास्थ्य एवं आदिवासी मामलों के मंत्रालयों द्वारा गठित एक विशेषज्ञ समिति द्वारा आदिवासी स्वास्थ्य को लेकर किए गए अध्ययन में पता चला है कि आदिवासियों के स्वास्थ्य की स्थिति बेहद चिंताजनक है। इसी बात को ध्यान में रखते हुए यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार राष्ट्रीय अभियान के तहत जनजातीय समाज को उत्कृष्ट स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने के लिए कृतसंकल्पित है। इस दौरान सांसद बंटी विवेक साहू ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा सरकार द्वारा स्वास्थ्य सेवाओं पर ध्यान केन्द्रित करने का नतीजा यह रहा कि अनुसूचित जनजातियों के स्वास्थ्य की स्थिति में काफी सुधार हुआ है।
शिविर में 823 मरीजों का हुआ उपचार और 43 को किया रेफर
शिविर के दौरान कुल 823 लोगों ने अपना पंजीयन कराया, जिसमें 371 महिलाओं और 452 पुरूषों के स्वास्थ्य का परीक्षण कर उन्हें निःशुल्क दवाओं का वितरण किया गया, वही 43 मरीजों को उचित उपचार के लिए चिला चिकित्यालय छिन्दवाड़ा रेफर किया गया। इस स्वास्थ्य शिविरों में ईएनटी, नेत्र, मधुमेह, दंत जांच, कैंसर मुख, स्तन, ग्रीवा, गर्भवती महिलाओं के लिए प्रसव पूर्व जांच, टीकाकरण सेवाएं, एनीमिया का स्तर, टेलीमानस सुविधाएं, टीबी जांच, मातृ एवं शिशु सुरक्षा कार्ड, प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना, सिकल सेल कार्ड, आभा आईडी पंजीकरण सहित अन्य स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान की गई।
छिन्दा में 24 सितंबर गुरूवार को लगेगा 8 वां शिविर
सेवा, संकल्प एवं स्वास्थ्य के 100 दिन अभियान की श्रृंखला में आज 24 सितंबर दिन गुरूवार को हर्रई भाजपा मंडल के अंतर्गत आने वाले ग्राम छिन्दा में स्थित माध्यमिक शाला के ग्राउंड मंे 8 वें निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया है। मण्डल अध्यक्ष रामनारायण धुर्वे ने क्षेत्रवासियों एवं ग्रामीणों से उक्त शिविर का लाभ उठाने की अपील की है।
कार्यक्रम यह रहे उपस्थित
कार्यक्रम में पूर्व जिला महामंत्री टीकाराम चंद्रवंशी, विधायक प्रतिनिधि दीपक नेमा, जिला मंत्री शैलेन्द्र पटेल, भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के जिलााध्यक्ष रिजवान कुरैषी, सांसद प्रतिनिधि रोहित पोफली, मंडल अध्यक्ष विनोद चंद्रवंशी, भाजपा के वरिष्ठ नेता नितिन तिवारी, विश्वेन्द्र बैस, जिला पंचायत सदस्य चौनसुख जंघेला, संतोष पटेल, मदन वर्मा, संतोष वर्मा, हरिदास पटेल, दीपक खंडेलवाल, सरपंच श्री यादव, जनपद सदस्य रम्मू वर्मा, विनोद चौरासिया, चरणदास वर्मा, अतुल यादव, एसडीएम हेमकरण धुर्वे, बीएमओ डॉ. करुष ठाकुर, सीईओ जयदेव शर्मा, परसराम वर्मा, दुर्गेश वर्मा, आंनद वर्मा, बलराम वर्मा, अरविंद यादव सहित अन्य जनप्रतिनिधि, कार्यकर्ता एवं बंडी संख्या में ग्रामवासी मौजूद थे।