Home News Helpline Classified Jobs About Contact

सेवा संकल्प अभियान : जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों की बैठक

सेवा संकल्प अभियान : जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों की बैठक
छिंदवाड़ा
16-Sep-26
17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलेगा सेवा संकल्प अभियान

जिले में विभिन्न गतिविधियों का किया जाएगा आयोजन

छिन्दवाडा 

शासन के निर्देशानुसार जिले में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर 2026 तक आयोजित होने वाले सेवा संकल्प अभियान के सफल एवं प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर कलेक्टर कार्यालय के सभाकक्ष में जनप्रतिनिधियों एवं विभिन्न विभागों के अधिकारियों की बैठक आयोजित की गई। बैठक में अभियान के दौरान आयोजित की जाने वाली गतिविधियों, विभागीय दायित्वों एवं कार्यक्रमों के सुचारू संचालन को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में अमरवाड़ा विधायक  कमलेश प्रताप शाह, शेषराव यादव, पूर्व विधायक चौरई पं.रमेश दुबे सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं कलेक्टर हरेंद्र नारायन, पुलिस अधीक्षक अजय पाण्डेय, अपर कलेक्टर  धीरेन्द्र सिंह सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

 बैठक में बताया गया कि अभियान के दौरान आशीर्वाद का दीया, रक्तदान शिविर, मेरे सपनों का भारत-चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिता, नमो सेवा (अनकही कहानियां), आंगन मिलन सेवा, सेवा की कहानी, सेवा ज्योति कलश यात्रा-विकसित भारत का संकल्प, वडनगर-वाराणसी सेवा यात्रा, सेवा मेरा योगदान, सेवा सेतु अभियान-सरकार आपके द्वार, सुशासन सेवा संवाद तथा 25 साल-25 कहानियां (नेशनल अनबॉक्सिंग) सहित विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा। इन कार्यक्रमों के माध्यम से जनभागीदारी को बढ़ावा देने, शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी आमजन तक पहुंचाने तथा पात्र हितग्राहियों को योजनाओं से लाभान्वित करने के प्रयास किए जाएंगे।

बैठक में उपस्थित जनप्रतिनिधियों ने अभियान को प्रभावी एवं जनोन्मुखी बनाने के संबंध में अपने सुझाव दिए। साथ ही विभिन्न गतिविधियों में अधिक से अधिक जनसहभागिता सुनिश्चित करने तथा ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर कार्यक्रम आयोजित किए जाने पर बल दिया गया।

 कलेक्टर  हरेंद्र नारायन ने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि अभियान के अंतर्गत निर्धारित गतिविधियों का समयबद्ध एवं व्यवस्थित रूप से संचालन सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने विभागों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित कर कार्यक्रमों को सफल बनाने तथा शासन की मंशानुरूप अभियान को जन-जन तक पहुंचाने के निर्देश दिए।
Share News On

जीवन में ऐसी कोई चीज नहीं है जिससे डरा जाये जरूरत केवल उसे समझने की है.!