Home News Helpline Classified Jobs About Contact

सेवादल ने पातालेश्वर मोक्षधाम और शिव मंदिर में चलाया स्वच्छता अभियान

सेवादल ने पातालेश्वर मोक्षधाम और शिव मंदिर में चलाया स्वच्छता अभियान
राजनीति
26-Aug-26
छिंदवाड़ा

पतालेश्वर स्थित मोक्षधाम परिसर में बुधवार सुबह जिला कांग्रेस सेवादल, नगर कांग्रेस सेवादल व कांग्रेस सेवादल यंग ब्रिगेड के तत्वावधान में कांग्रेस सेवादल के संस्थापक डॉ एन एस हार्डिकर कि पुण्यतिथि पर स्वच्छता अभियान चलाया गया। कांग्रेस सेवादल के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने मोक्षधाम परिसर में श्रमदान कर साफ-सफाई की और लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया।

जिला कांग्रेस कार्य. अध्यक्ष सुरेश कपाले, जिला कांग्रेस सेवादल अध्यक्ष दीपक वाजपेयी, बलराम सिंह चौहान, रवि खेलवाड़ी, गजानंद खिरेकर, विक्रम वंदेवार, आशीष पाल, देशराज वारस्कर, सुरेश भावे, प्रदीप जोशी, पप्पू पाल, मनोज पांडे, विवेक वर्मा, साई उईके, साकिर मंसूरी, सरमन बंदेवार, संजय विश्वकर्मा, निशा गोहिया सहित कांग्रेस सेवादल व कांग्रेस सेवादल यंग ब्रिगेड अन्य कार्यकर्ता शामिल हुए।
Share News On