Home News Helpline Classified Jobs About Contact

आरटीओ ने की शहरी क्षेत्र में स्कूल वाहनों की जांच

आरटीओ ने की शहरी क्षेत्र में स्कूल वाहनों की जांच
छिंदवाड़ा
06-Oct-26
चार वाहन जब्त एवं 10 वाहनों पर 54400 रूपये की चालानी कार्रवाई

छिन्दवाडा अपेट

मंगलवार को अतिरिक्त क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी अनुराग शुक्ला एवं हमराह स्टॉफ द्वारा शहरी क्षेत्र में स्कूल वाहनों की सघन जांच की गई। जांच के दौरान लगभग 50 छोटे-बड़े स्कूल वाहनों की जांच की गई। इसमें मुख्य रूप से वाहनों के समस्त दस्तावेज, चालक का ड्रायविंग लायसेंस, ओवरलोडिंग एवं अन्य बिंदुओं की जांच की गई।

जांच के दौरान मुख्य रूप से वाहनों के समस्त दस्तावेज, चालक का ड्रायविंग लायसेंस, ओवरलोडिंग एवं अन्य बिंदुओं से संबंधित कमियां पाए जाने पर स्कूल वाहन क्रमांक एमपी 28 पी 0704 एवं एपी 29 टीबी 8514 (स्कूल बस) को बिना परमिट संचालित पाए जाने पर जप्त कर अतिरिक्त क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी कार्यालय छिंदवाड़ा के परिसर में सुरक्षार्थ खड़ा कराया गया। साथ ही दो मैजिक वाहन (स्कूल वाहन) क्रमांक एमपी 49 बीबी 1478 एवं एमपी 20 बीए 1045, जिनका संचालन खराब अवस्था में किया जा रहा था, उन्हें भी जप्त कर अतिरिक्त क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी कार्यालय छिंदवाड़ा के परिसर में सुरक्षार्थ खड़ा कराया गया। अन्य कार्रवाई में 10 वाहनों पर चालानी कार्रवाई की गई, जिससे 54,400 रुपये का राजस्व प्राप्त हुआ। इस दौरान स्कूल वाहन संचालकों एवं चालकों को समझाइश दी गई कि मोटरयान अधिनियम 1988 के प्रावधानों के तहत ही वाहनों का संचालन करें। अन्यथा कमियां पाए जाने पर विधि अनुसार कठोर कार्रवाई की जाएगी।
Share News On