Home News Helpline Classified Jobs About Contact

जिला अस्पताल में दुर्लभ इंसीज़नल व स्पिजेलियन हर्निया की सर्जरी सफल

जिला अस्पताल में दुर्लभ इंसीज़नल व स्पिजेलियन हर्निया की सर्जरी सफल
छिंदवाड़ा
08-Sep-25
छिन्दवाडा

जिला अस्पताल छिन्दवाड़ा में जटिल सर्जरी को सफलतापूर्वक अंजाम देकर चिकित्सा टीम ने एक और उपलब्धि अपने नाम की है। 47 वर्षीय पुरुष मरीज, जिसे पिछले तीन वर्षों से आंशिक रूप से घटने वाला पेट की दीवार का सूजन (अब्डॉमिनल वॉल स्वेलिंग) की समस्या थी और चार वर्ष पूर्व अपेंडिक्स फटने पर उसका ओपन अपेंडेक्टॉमी ऑपरेशन हुआ था, उसे इंसीज़नल हर्निया व स्पिजेलियन हर्निया का
निदान किया गया।

चिकित्सकों के अनुसार, पोस्ट-अपेंडेक्टॉमी इंसीज़नल हर्निया एक दुर्लभ स्थिति है जिसकी घटनादर केवल 0.12 प्रतिशत होती है। इस चुनौतीपूर्ण केस में मरीज का हर्नियोप्लास्टी ऑपरेशन दिनांक 4 सितम्बर 2025 को प्रोफेसर एवं विभागाध्यक्ष डॉ. महेन्द्र सिंह के मार्गदर्शन में सफलतापूर्वक किया गया। इस जटिल सर्जरी को सर्जन डॉ. संदीप ठाकरे एवं डॉ. विनीत मंद्राहा ने अंजाम दिया। एनेस्थीसिया टीम में डॉ. अश्विनी पटेल एवं डॉ. निकिता एस. की महत्वपूर्ण भूमिका रही।


Share News On