Home News Business Offers Classified Jobs About Contact

पंजाब युवा सेवा समिति करेगी रक्तदान महाअभियान

पंजाब युवा सेवा समिति करेगी रक्तदान महाअभियान
छिंदवाड़ा
08-Jul-26
छिंदवाड़ा

स्वतंत्रता दिवस को सेवा और मानवता के पर्व के रूप में मनाने की पहल करते हुए पंजाब युवा सेवा समिति, छिंदवाड़ा द्वारा 15 अगस्त 2026 (शनिवार) को विशाल रक्तदान महाअभियान का आयोजन किया जाएगा। शिविर का आयोजन प्रातः 10 बजे से पंजाब लॉन, नरसिंहपुर रोड पर होगा।

समिति ने इस वर्ष के 79वें स्वतंत्रता दिवस को विशेष स्वरूप देते हुए 79 ज़िंदगियाँ बचाने का संकल्प लिया है। अभियान का उद्देश्य अधिक से अधिक लोगों को रक्तदान के लिए प्रेरित करना है, ताकि जरूरतमंद मरीजों को समय पर रक्त उपलब्ध कराया जा सके। समिति का कहना है कि एक यूनिट रक्त किसी व्यक्ति के लिए नया जीवन बन सकता है और यही सच्ची राष्ट्रसेवा भी है।

रक्तदान करने वाले सभी रक्तदाताओं को सम्मान-पत्र प्रदान किया जाएगा। समिति के अनुसार यह प्रमाण-पत्र भविष्य में आवश्यकता पड़ने पर रक्तदाता के किसी परिजन अथवा परिचित को रक्त उपलब्ध कराने में सहयोग का माध्यम भी बनेगा। समिति ने शहरवासियों से परिवार सहित इस महाअभियान में शामिल होकर रक्तदान करने और दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करने की अपील की है। रक्तदान के लिए इच्छुक नागरिक मेडिकल प्रभारी अजय अरोड़ा (98266-25577) एवं गगन मक्कड़ (88787-87859) से संपर्क कर अपना नाम पंजीकृत करा सकते हैं।
Share News On