Home News Helpline Classified Jobs About Contact

पालाचौरई रेलवे स्टेशन पर बढ़ेगी प्लेटफॉर्म की ऊंचाई

पालाचौरई रेलवे स्टेशन पर बढ़ेगी प्लेटफॉर्म की ऊंचाई
राजनीति
02-Aug-26
सांसद विवेक बंटी साहू के प्रयास रंग लाए, नागपुर मंडल ने दी स्वीकृति

छिंदवाड़ा

सांसद विवेक बंटी साहू के लगातार प्रयासों के बाद पालाचौरई रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म की ऊंचाई बढ़ाने के कार्य को मध्य रेल के नागपुर मंडल ने स्वीकृति दे दी है। रेलवे के अनुसार निर्माण कार्य के लिए टेंडर प्रक्रिया जारी है और प्रक्रिया पूरी होते ही कार्य शुरू कर दिया जाएगा। प्लेटफॉर्म ऊंचा होने से यात्रियों को ट्रेन में चढ़ने-उतरने में अधिक सुविधा और सुरक्षा मिलेगी। इस निर्णय पर क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों और यात्रियों ने सांसद का आभार जताया है।

सांसद बंटी विवेक साहू ने मंडल स्तर की बैठकों में लगातार इस मांग को उठाया था तथा रेलवे अधिकारियों को पत्र लिखकर भी शीघ्र कार्रवाई का आग्रह किया था। उनके प्रयासों के परिणामस्वरूप रेलवे ने इस बहुप्रतीक्षित कार्य को मंजूरी प्रदान की है। पालाचौरई स्टेशन पर प्लेटफॉर्म की ऊंचाई कम होने से बुजुर्गों, महिलाओं और दिव्यांग यात्रियों को वर्षों से परेशानी का सामना करना पड़ता था। अब प्लेटफॉर्म ऊंचा होने से यात्रियों को सुरक्षित और सुविधाजनक यात्रा का लाभ मिलेगा।

गौरतलब है कि अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत आयोजित कार्यक्रम में भाजपा नगर मंडल जुन्नारदेव के मीडिया प्रभारी भूपेंद्र साहू ने सांसद को रेल सुविधाओं से जुड़ी मांगों का ज्ञापन सौंपा था। इसमें प्लेटफॉर्म की ऊंचाई बढ़ाने, पेंचवेली एक्सप्रेस के नियमित ठहराव तथा छिंदवाड़ा-इतवारी पैसेंजर ट्रेन को जुन्नारदेव तक विस्तार देने की मांग शामिल थी। सांसद ने मौके पर ही डीआरएम से इन मांगों पर प्राथमिकता से कार्रवाई करने का आग्रह किया था। अब प्लेटफॉर्म की ऊंचाई बढ़ाने के कार्य को मंजूरी मिलने से क्षेत्रवासियों में खुशी का माहौल है।
Share News On