Home News Business Offers Classified Jobs About Contact

छिंदवाड़ा विधायक को तलाश रही जनताः लीला बजोलिया

छिंदवाड़ा विधायक को तलाश रही जनताः लीला बजोलिया
छिंदवाड़ा
21-Jul-25
दुबई में कर रहे ऐशो आराम, चुनाव जीतने के बाद जनता से बनाई दूरी

छिंदवाड़ा

छिंदवाड़ा विधायक कमलनाथ पिछले काफी दिनों से जिले से नदारद हैं। जनता उन्हें तलाश रही है, लेकिन उनका अता पता ही नहीं है। यह बात भाजपा की गुलाबरा नगर मंडल अध्यक्ष श्रीमती लीला बजोलिया ने कही है। श्रीमती बजोलिया ने कहा है कि कमलनाथ ने चुनाव जीतने के लिए छिंदवाड़ा की जनता से कई वादे किए, झूठे वादों के दम पर चुनाव जीतने में कामयाब हो गए, झूठ और आडंबर का प्रपंच रचकर चुनाव जीतने वाले श्री कमलनाथ ने जनता से पूरी तरह मुंह मोड़ लिया है।


 भाजपा मंडल अध्यक्ष ने कहा है कि जनता के दुख दर्द दूर करने का वचन देकर षडयंत्र पूर्वक चुनाव जीतने वाले छिंदवाड़ा विधायक श्री कमलनाथ को जनता की कोई परवाह ही नहीं, यही वजह है कि वे दुबई में रहकर ऐशो आराम कर रहे हैं, और यहां जनता को उनके हाल पर छोड़ दिया है। वे वहीं से अपने छुटभैये नेताओं को निर्देश देकर तथ्यहीन और झूठे बयान जारी करवा रहे हैं। गुलाबरा मंडल अध्यक्ष श्रीमती लीला बजोलिया ने कहा है कि फर्जी प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से कांग्रेस के माफिया रूपी नेता जनता को बरगलाने की कोशिश कर रहे हैं। श्रीमती बजोलिया ने कहा है कि एक जनप्रतिनिधि का कर्तव्य होता है कि जनता की सेवा कर उनकी अपेक्षाओं पर खरा उतरने का प्रयास करे।

जिस उम्मीद से जनता ने उन्हें चुना है, उन उम्मीदों को पूरा करने का प्रयास करे, लेकिन श्री कमलनाथ जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरने की जगह विदेश यात्राओं के जरिए सैर सपाटा करने में मशगूल हैं। गुलाबरा मंडल अध्यक्ष ने कहा कि एक ओर तो सांसद श्री बंटी विवेक साहू चुनाव जीतने के बाद एक दिन का आराम किए बगैर दिनरात जनता की सेवा में लगे हैं, सांसद श्री साहू के प्रयासों का ही नतीजा है कि छिंदवाड़ा पांढुरना जिले को विकास की नित नई सौगातें मिल रही हैं। श्री बंटी विवेक साहू एक सच्चे और अच्छे जनप्रतिनिधि होने का दायित्व निभाते हुए जनसेवा के कार्यों में सतत् लगे हुए हैं।
Share News On