कचरा वाहन चालक नहीं अब सफाई मित्र कहिए, वेतन में होगी बढ़ोतरी
छिंदवाड़ा
20-Jul-25
महापौर विक्रम अहके ने मांगे स्वीकारी, वाहन चालक कर्मचारी संघ में खुशी
छिंदवाड़ा
रविवार को शासकीय वाहन चालक यांत्रिक कर्मचारी संघ का प्रांतीय अधिवेशन श्रेयांस लॉन में आयोजित किया गया जिसमें प्रदेश भर से संघ के पदाधिकारी उपस्थित हुए। कार्यक्रम का आयोजन संघ की छिंदवाड़ा इकाई ने किया था जिसमें छिंदवाड़ा नगर निगम के महापौर विक्रम अहके मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थे। कार्यक्रम में संघ की ओर से रखी गई मांगों को महापौर ने स्वीकार कर शीघ्र ही लागू करने की बात कही जिसके बाद पूरा हॉल तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा।

शासकीय वाहन चालक यांत्रिक कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष मनोज पांडेय ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रांताध्यक्ष शाबिर खान के निर्देशन में छिंदवाड़ा में यह कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें पूरे मध्यप्रदेश से संघ से जुड़े पदाधिकारी छिंदवाड़ा पहुंचे थे। आयोजन का मुख्य उद्देश्य शासकीय वाहन चालकों को एक मंच पर जोड़ना और उनके हितों को पूरा करने का प्रयास करना है। इसी कड़ी में यह प्रांतीय अधिवेशन आयोजित किया गया था। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में महापौर विक्रम अहके विशेष रूप से उपस्थित थे। उनके अलावा संघ के प्रांताध्या साबिर खान, बंटी द्विवेदी, मनोज सक्सेना, दिनेश मालवीय व संघ के वरिष्ठ पदाधिकारी भी मंचासीन थे। महापौर विक्रम अहके का स्वागत शाल व स्मृति चिन्ह भेंट कर किया गया। इसके बाद संघ के जिलाध्यक्ष मनोज पांडेय ने महापौर श्री अहके के सामने कुछ मांगे रखी थी जिसमें से उन्होंने कुछ मांगों को मंच पर अपने उद्बोधन में तुरंत ही स्वीकार किया जिसमें कलेक्टर दर से वेतन और कचरा वाहन चालकों को सफाई मित्र की मान्यता प्रमुख थी। कार्यक्रम में उपस्थित महापौर ने अपने उद्बोधन में कहा कि आप सभी कर्मचारी नगर की स्वच्छता के लिए लगातार मेहनत कर रहे हैं। आपकी मांगों को हम चरणबद्ध पूरा करेंगे। बीमा और नियमितीकरण से जुड़ी मांगो को भी पूरा किया जाएगा। संघ के जिलाध्यक्ष मनोज पांडे ने आगे जानकारी देते हुए बताया कि इस कार्यक्रम को वैसे तो सभी विभागों के वाहन चालकों ने अपना सहयोग दिया लेकिन सबसे ज्यादा नगर निगम के कचरा वाहन चालकों ने कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए तन-मन और धन से मेहनत की जिसका परिणाम था कि छिंदवाड़ा जिले में इतना वृहद और सफल आयोजन हो सका। संघ के प्रांताध्यक्ष शाबीर खान ने भी सफल आयोजन के लिए छिंदवाड़ा इकाई की प्रशंसा की। कार्यक्रम में छिंदवाड़ा के समाजसेवियों के साथ-साथ संघ के समर्पित पदाधिकारियों का भी सम्मान किया गया। भोजन उपरांत कार्यक्रम का समापन किया गया।