पेंच बांध के खुले गेट, चौरई में पेयजल आपूर्ति के लिए नदी में बढ़ेगा जलस्तर
छिंदवाड़ा
06-May-26
किसान हित में अहम निर्णय: संदीप रघुवंशी
छिंदवाड़ा
चौरई क्षेत्र में पेयजल संकट के समाधान हेतु पेंच माचागोरा बांध के गेट खोलने के निर्णय का भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश कोषाध्यक्ष एवं नर्मदापुरम संभाग प्रभारी संदीप रघुवंशी ने स्वागत करते हुए इसे किसान एवं जनहित में उठाया गया महत्वपूर्ण कदम बताया है।
संदीप रघुवंशी ने इस निर्णय के लिए समस्त किसान संगठनों, जनप्रतिनिधियों एवं प्रशासनिक अधिकारियों के समन्वित प्रयासों की सराहना करते हुए किसानों की ओर से हृदय से आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि समय रहते पानी छोड़े जाने के इस निर्णय से चौरई क्षेत्र के नागरिकों को पेयजल संकट से बड़ी राहत मिलेगी।
उन्होंने विशेष रूप से प्रभारी मंत्री राकेश सिंह, जल संसाधन मंत्री तुलसी सिलावट, सांसद विवेक बंटी साहू, भाजपा जिलाध्यक्ष शेषराव यादव, जिला किसान मोर्चा अध्यक्ष शैलेन्द्र पटेल, कलेक्टर हरेंद्र नारायण सिंह, एसडीएम प्रभात मिश्रा एवं कार्यपालन यंत्री मर्सकोले के प्रति कृतज्ञता प्रकट की। रघुवंशी ने कहा कि यह निर्णय प्रशासन की संवेदनशीलता और जनहित के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाता है, जिससे क्षेत्र के नागरिकों को त्वरित राहत मिलेगी।
प्रशासन की अपील
प्रशासन द्वारा आमजन से अपील की गई है कि इस सूचना को अधिक से अधिक लोगों तक पहुँचाया जाए, ताकि बांध से पानी छोड़े जाने के दौरान सुरक्षा व्यवस्था बनी रहे और किसी भी प्रकार की जनहानि से बचा जा सके।