Home News Helpline Classified Jobs About Contact

शांति समिति की बैठक का आयोजन 20 अगस्त को

शांति समिति की बैठक का आयोजन 20 अगस्त को
छिंदवाड़ा
17-Aug-26
छिन्दवाडा

जिले में 26 अगस्त को मिलाद-उन-नवी, 29 अगस्त को भुजलिया, 04 सितम्बर को जन्माष्टमी एवं 14 सितम्बर से गणेश उत्सव पर्व मनाया जायेगा। उक्त पर्व शांति एवं सद्भावनापूर्वक मनाये जाने की दृष्टि से विचार-विमर्श के लिये 20 अगस्त, गुरूवार को दोपहर 3 बजे कलेक्टर कार्यालय के सभाकक्ष में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई है। जिला प्रशासन द्वारा समिति के सभी सदस्यों से इस बैठक में उपस्थिति का अनुरोध किया गया है।

Share News On