Home News Business Offers Classified Jobs About Contact

नवनियुक्त भाजपा जिला उपाध्यक्ष और जिला मंत्री ने की सांसद बंटी विवेक साहू से मुलाकात

नवनियुक्त भाजपा जिला उपाध्यक्ष और जिला मंत्री ने की सांसद बंटी विवेक साहू से मुलाकात
छिंदवाड़ा
13-Sep-25
सांसद ने सभी पदाधिकारियों को किया स्वागत

छिन्दवाड़ा

लंबे इंतजार के बाद घोषित की गई जिला भाजपा की नई कार्यकारिणी के पदाधिकारियों ने शनिवार को सांसद कार्यालय पहुंचकर सांसद बंटी विवेक साहू से मुलाकात की। इस दौरान सांसद श्री साहू ने सभी पदाधिकारियों का मिठा खिलाकर और गुलदस्ता देकर उनका स्वागत किया। सांसद श्री साहू से मुलाकात करने वालों में जिला भाजपा के उपाध्यक्ष अज्जू ठाकुर और जिला मंत्री दीपक नेमा शामिल थे। इस दौरान उनके साथ उनके समर्थकों और क्षेत्रवासियों ने भी सांसद श्री साहू से मुलाकात की।

नवनियुक्त पदाधिकारियों के समर्थकों व क्षेत्रवासियों ने सांसद श्री साहू का उनके क्षेत्र के वरिष्ठ जनप्रतिनिधियों को नई जिम्मेदारी दिए जाने पर उनका आभार व्यक्त करते हुए अपने क्षेत्र के संगठन को लेकर चर्चा की और क्षेत्र की कुछ समस्याओं से उन्हें अवगत कराया। जिस पर सांसद श्री साहू ने शीघ्र ही समस्याओं का निराकरण करने का आश्वासन क्षेत्रवासियों को दिया। विदित हो कि शुक्रवार को भाजपा के नवनियुक्त जिला उपाध्यक्ष राजू नंदवंशी व योगेश साहू और जिला मंत्रियों में गोलू नागरे और नीलू निर्मलकर ने भी सांसद श्री साहू से मुलाकात की थी।

मुलाकात के दौरान यह रहे प्रमुख रूप से उपस्थित

शनिवार को भाजपा के जिला मंत्री दीपक नेमा ने सांसद श्री साहू से मुलाकात की। इस दौरान उनके साथ वरिष्ठ भाजपा नेता टीकाराम चंद्रवंशी, मंडल अध्यक्ष सचिन गोल्डी नेमा, मंडल महामंत्री चंदन आशु चचड़ा, नगरपालिका उपाध्यक्ष प्रकाश ठाकुर, सुरेश साहू, मुकेश सूर्यवंशी, अमित नेमा, राजकुमार बरकड़े, सुनील ठाकुर, गोलू साहू, सिब्बू पटेल, अखिलेश डेहरिया, अर्पित श्रीवास्वत, सुनील जैन, संजय जैन, अतुल यादव, सुरेन्द्र यादव सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।
Share News On