सांसद बंटी विवेक साहू ने बाढ़ पीड़ितों के लिए रवाना की राहत सामग्री
छिंदवाड़ा
12-Sep-25
छिन्दवाड़ा
छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा और बस्तर क्षेत्र में आई भीषण बाढ़ ने सैकड़ों परिवारों को संकट में डाल दिया है। इस आपदा की घड़ी में मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव और सांसद बंटी विवेक साहू की अपील पर छिंदवाड़ा जिले ने एक बार फिर अपनी संवेदनशीलता का परिचय दिया है। जिले से राहत सामग्री से भरे ट्रक को शुक्रवार की शाम को सांसद बंटी विवेक साहू ने अन्य जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी में हरी झंडी दिखाकर रायपुर के लिए रवाना किया।
राहत सामग्री जुटाने में जिले के विभिन्न विभागों के साथ-साथ व्यापारी संघ छिन्दवाड़ा एवं मेडिकल एसोसिएशन छिन्दवाड़ा का सहयोग रहा। सामग्री में खाद्य पदार्थ, दवाइयां, कपड़े एवं अन्य आवश्यक वस्तुएं शामिल हैं। जिले के अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों एवं सामाजिक संगठनों की मौजूदगी में रवाना की गई यह सामग्री छत्तीसगढ़ के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों तक शीघ्र पहुँचाई जाएगी। इस दौरान कलेक्टर शीलेंद्र सिंह, मंडल अध्यक्ष सौरभ ठाकुर, अंकुर शुक्ला, नवीन बारस्कर, श्रीमती लीला बजोलिया, वरिष्ठ भाजपा नेता परमजीत सिंह विज सहित अन्य पदाधिकारीगण एवं अधिकारीगण प्रमुख रूप से उपस्थित थे।