51 वें वर्ष में संगीतमयी श्रीकृष्ण कथा का आयोजन
छिंदवाड़ा
31-Aug-26
छिंदवाड़ा

स्थानीय अनगढ़ हनुमान मंदिर में सद्गुरु परिवार द्वारा कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर 51 वर्षों से चली आ रही संगीतमयी श्रीकृष्ण कथा की परंपरा इस वर्ष भी जारी रहेगी। कथा का आयोजन 2 सितंबर से 8 सितंबर तक प्रतिदिन शाम 4 से 6 बजे तक किया जाएगा। कथा में महामंडलेश्वर नागेंद्र ब्रह्मचारी महाराज के मुखारबिंद से भगवान श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं का संगीतमयी शैली में विस्तार से वर्णन किया जाएगा। वहीं, महिला मंडलों द्वारा प्रतिदिन दोपहर 3 बजे से भजन-कीर्तन का आयोजन किया जाएगा। आयोजन समिति ने सभी धर्मप्रेमी श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर कथा श्रवण करने और पुण्य लाभ अर्जित करने का आग्रह किया है।