सेवा संकल्प अभियान की बड़नगर वाराणसी यात्रा का सांसद ने किया स्वागत
राजनीति
25-Sep-26
छिंदवाड़ा में भी सेवा संकल्प अभियान की यात्रा में शामिल होेगे सांसद
छिन्दवाड़ा अपडेट
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस 17 सितंबर से सेवा संकल्प अभियान के तहत गुजरात के वडनगर से वाराणसी और वाराणसी से वडनगर तक एक विशाल सेवा बाइक यात्रा निकाली जा रही है। यह यात्रा लगभग 35,576 किलोमीटर की कुल दूरी तय कर रही है, जिसमें कुल 20 टोलियां और 380 रात्रि पड़ाव शामिल हैं। सेवा संकल्प अभियान के तहत निकाली जा रही उक्त यात्रा का शुक्रवार की शाम को सांसद बंटी विवेक साहू ने जिले की सीमा रामपुर में हार्दिक अभिनंदन और यात्रा में शामिल सभी लोगों का पुष्पों की वर्षा और फूलों की माला पहनाकर आत्मीय स्वागत किया।
इस अवसर पर सांसद बंटी विवेक साहू ने बताया कि इस यात्रा का मुख्य उद्देश्य एवं संदेश आम जनता से सीधा संवाद और जनहित से जुड़े कार्य की जानकारी आमजनों को बताना है, साथ ही लोगों के बीच स्वच्छता अभियान, पौधारोपण और जल संरक्षण के प्रति जागरूकता फैलाना है। उन्होंने बताया कि उत्तरप्रदेश की पवित्र नदियों का जल आस्था के प्रतीक के रूप में यात्रा के माध्यम से विभिन्न क्षेत्रों तक ले जाया जा रहा है। यह यात्रा गुजरात, उत्तरप्रदेश, मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान, महाराष्ट्र, झारखंड, हरियाणा, बिहार और दिल्ली समेत 10 राज्यों से गुजर रही है। मध्यप्रदेश के विभिन्न जिलों जैसे खंडवा, हरदा, देवास, सतना, छतरपुर/राजनगर आदि में यात्रा का भव्य और आत्मीय स्वागत किया गया है।
उल्लेखनीय है कि सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत निकाली जा रही बड़नगर वाराणसी यात्रा का आज 26 सितंबर को दोपहर 12 बजे छिंदवाड़ा के वार्ड क्रमांक 48 पोआमा चौक में आगमन होगा। सांसद बंटी विवेक साहू दोपहर 2ः30 बजे मेडिकल कॉलेज छिंदवाड़ा में उक्त यात्रा में शामिल होंगे। रामपुर में यात्रा के स्वागत के अवसर प्रमुख रूप से भाजपा जिलाध्यक्ष शेषराव यादव, पूर्व विधायक पंडित रमेश दुबे, भाजपा जिला महामंत्री विजय पांडे, कमलेश उईके, भाजपा के वरिष्ठ नेता योगेश राणा, रिजवान कुरैशी, अखिलेश शुक्ला, योगेश साहू, संजय पटेल, राकेश माईकल पहाड़े, धर्मेन्द्र मिगलानी, शिवम साहू सहित बड़ी संख्या में भाजपा के पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं आमजन मौजूद थे।