पिपरिया लालू में लगा 9 वाँ निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, शामिल हुये सांसद
स्वास्थ्य
25-Sep-26
532 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण, 10 मरीजों को किया रेफर
26 सितम्बर को नरसला में करेंगे 10 वें शिविर का शुभारंभ
छिन्दवाड़ा
पंडित दीनदयाल उपाध्याय के सिद्वांतों पर चलकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी देश का समग्र विकास कर रहे है। पंडित दीनदयाल ने अपने विचारों व कर्तव्यनिष्ठा से भारतीय राजनीति में अद्वितीय आदर्श स्थापित किये। उनका सम्पूर्ण जीवन विकास की पंक्ति में खड़े अंतिम व्यक्ति को पंक्ति में खड़े प्रथम व्यक्ति के समक्ष लाने के लिए समर्पित रहा। प्रखर राष्ट्रवादी विचारक, उत्कृष्ट संगठनकर्ता, एकात्म मानववाद और अंत्योदय के प्रणेता, हमारे पथ प्रदर्शक श्रद्धेय पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर उन्हें कोटि-कोटि नमन करते हुए सांसद बंटी विकेक साहू ने यह बात भाजपा मंडल सारना के ग्राम पिपरिया लालू में स्थित उप स्वास्थ्य केन्द्र मंे आयोजित हुए 9 वें निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर के दौरान कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कही। कार्यक्रम को जिला पंचायत उपाध्यक्ष अमित सक्सेना ने भी संबोधित करते हुए मरीजों से शिविर का लाभ उठाने की अपील की।
सांसद बंटी विवेक साहू ने सेवा संकल्प अभियान के तहत और सेवा, संकल्प एवं स्वास्थ्य के 100 दिन अभियान की श्रृंखला में भाजपा मंडल सारना के ग्राम पिपरिया लालू में स्थित उप स्वास्थ्य केन्द्र मंे लगे 9 वें निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का शुभारंभ किया। इस दौरान सांसद श्री साहू ने कहा कि आज भोपाल में केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी एवं मुख्यमंत्री डाॅ. मोहन यादव ने मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा एवं पीएम ई-बस सेवा का शुभारंभ करते हुए मध्यप्रदेश में 351 बसों को हरी झंडी दिखाकर प्रदेशवासियों को बडी सौगात दी है।
ग्राम पिपरिया लालू में लगे 9 वें निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर के दौरान 532 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण कर उन्हें निःशुल्क दवाओं का वितरण किया गया, साथ ही 10 मरीजों को उचित इलाज के लिए जिला अस्पताल छिन्दवाड़ा रेफर भी किया गया। इस दौरान सांसद बंटी विवेक साहू ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं भाजपा सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं से ग्राम लालू पिपरिया के नागरिकों के जीवन में सकारात्मक बदलाव आ रहा है। उन्होंने कहा कि यहा पर 950 परिवारों को राशन का लाभ मिल रहा है, 350 परिवारों को पक्के प्रधानमंत्री आवास का लाभ मिला है, किसानों को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि का लाभ मिल रहा है, पात्र नागरिकों को आयुष्मान योजना का लाभ दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इन योजनाओं का उद्देश्य केवल सुविधाएं देना नहीं, बल्कि गरीब, किसान और आम नागरिक के जीवन को बेहतर बनाना और आत्मनिर्भरता की दिशा में आगे बढ़ाना है।
शिविर में 532 मरीजों का हुआ उपचार
छिंदा में शिविर के दौरान कुल 532 लोगों ने अपना पंजीयन कराया, जिसमें 201 महिलाओं व बालिकाएं और 331 पुरूषों के स्वास्थ्य का परीक्षण कर उन्हें निःशुल्क दवाओं का वितरण किया गया। वहीं 16 गंभीर मरीजों को उचित इलाज के लिए जिला अस्पताल छिन्दवाड़ा रेफर किया गया। इस स्वास्थ्य शिविर में ईएनटी, नेत्र, मधुमेह, दंत जांच, कैंसर मुख, स्तन, ग्रीवा, गर्भवती महिलाओं के लिए प्रसव पूर्व जांच, टीकाकरण सेवाएं, एनीमिया का स्तर, टेलीमानस सुविधाएं, टीबी जांच, मातृ एवं शिशु सुरक्षा कार्ड, प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना, आयुष्मान वय वंदना, सिकल सेल कार्ड, आभा आईडी पंजीकरण सहित अन्य स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान की गई।
सांसद आज नरसला में करेंगे 10 वें शिविर का शुभारंभ
सेवा संकल्प अभियान और सेवा, संकल्प एवं स्वास्थ्य के 100 दिन अभियान की श्रृंखला में आज 26 सितंबर को नांदनवाडी मंडल के ग्राम नरसला में स्थित प्राथमिक शाला ग्राउंड मंे 10 वें निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया है। ग्राम नरसला में आज आयोजित 10 वें निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का शुभारंभ सांसद बंटी विवेक साहू के द्वारा दोपहर 12 बजे किया जाएंगा। नांदनवाडी मण्डल अध्यक्ष कृष्णा सरेयाम ने क्षेत्रवासियों एवं ग्रामीणों से उक्त शिविर का लाभ उठाने की अपील की है।
कार्यक्रम में यह रहे प्रमुख रूप से उपस्थित
स्वास्थ्य शिविर में मंडल अध्यक्ष ओम पटेल, जिला पंचायत उपाध्यक्ष अमित सक्सेना, अल्पसंख्यक मोर्चा जिलाध्यक्ष रिजवान कुरैषी, भाजपा के वरिष्ठ नेता संजय सक्सेना, प्रहलाद पटेल, शैलेंद्र पटेल, दीपक कुर्मी, नितेश पटेल, रेखन सिंग चैधरी, अलकेश साव, विजय मसराम, विमल उसरेठे, केशव पटेल, रामभरोस पटेल, रमेश उसरेठे, महेंद्र सिंह जाघेला, धुर्व डेहरिया, सुरेन्द्र उईके, साकेत चैधरी, मुनीम चंद्रवंशी, हरिप्रसाद चंद्रवंशी, टीकाराम विश्वकर्मा, देवेन्द्र विश्वकर्मा, मोतीलाल साहू सहित अन्य जनप्रतिनिधि, पार्टी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता और बंडी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित थे।