Home News Helpline Classified Jobs About Contact

हर्रई के छिंदा में 08 वें निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर में शामिल हुये सांसद

हर्रई के छिंदा में 08 वें निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर में शामिल हुये सांसद
स्वास्थ्य
24-Sep-26
592 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण, 16 मरीजों को किया रेफर

पिपरिया लालू में करेंगे 9 वें शिविर का शुभारंभ 25 सितंबर को

छिन्दवाड़ा अपडेट

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लगातार जनसेवा और सामाजिक सुधारों को महत्व दे रहे हैं। प्रधानमंत्री के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार और डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व वाली राज्य सरकार मिलकर जनपकल्याणकारी और जनजागरूकता गतिविधियों की श्रृंखला लगातार आयोजित कर रही है। भाजपा सरकारी द्वारा जनकल्याणकारी योजनाओं को गरीबों तक पहुँचाने, स्वच्छता को बढ़ावा देने, स्वास्थ्य सेवा, जल आपूर्ति सुनिश्चित करने और पर्यावरण संरक्षण अभियान चलाने पर ध्यान केंद्रित किया जा रहा है। प्रधानमंत्री का दृष्टिकोण है कि राजनीति का उद्देश्य गरीबों और वंचितों की सेवा करना है। यह बात सांसद बंटी विवेक साहू ने सेवा संकल्प अभियान के तहत और सेवा, संकल्प एवं स्वास्थ्य के 100 दिन अभियान की श्रृंखला में भाजपा मंडल हर्रई के ग्राम छिंदा में आयोजित 8 वें निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर में अपने संबोधन के दौरान कही। शिविर के दौरान 592 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण कर उन्हें निःशुल्क दवाओं का वितरण किया गया, साथ ही 16 मरीजों को उचित इलाज के लिए जिला अस्पताल छिन्दवाड़ा रेफर भी किया गया। 
 
इस दौरान सांसद बंटी विवेक साहू ने कहा कि सेवा, संकल्प एवं स्वास्थ्य के 100 दिन अभियान के तहत मेरे संसदीय क्षेत्र में प्रतिदिन अलग-अलग स्थानों पर लगने वाले इन स्वास्थ्य शिविरों के माध्यम से हजारों लोग निःशुल्क स्वास्थ्य लाभ प्राप्त कर रहे हैं। इसी के तहत आज भाजपा मंडल हर्रई के ग्राम छिंदा में आठवां निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया गया। सांसद श्री साहू ने यहां आने वाले मरीजों और उनके परिजनों से चर्चा की। उन्होंने सभी लोगों से शिविर के माध्यम से स्वास्थ लाभ लेने की अपील की। वहीं डॉक्टर्स और सहयोगी मेडिकल स्टॉफ से भी चर्चा कर शिविर से संबंधित समग्र जानकारी प्राप्त की। इस अवसर पर कार्यक्रम को अमरवाड़ा विधायक राजा कमलेश प्रताप शाह ने भी संबोधित किया।

शिविर में 592 मरीजों का हुआ उपचार  

छिंदा में शिविर के दौरान कुल 592 लोगों ने अपना पंजीयन कराया, जिसमें 218 महिलाओं व बालिकाएं और 374 पुरूषों के स्वास्थ्य का परीक्षण कर उन्हें निःशुल्क दवाओं का वितरण किया गया। वहीं 16 गंभीर मरीजों को उचित इलाज के लिए जिला अस्पताल छिन्दवाड़ा रेफर किया गया। इस स्वास्थ्य शिविर में ईएनटी, नेत्र, मधुमेह, दंत जांच, कैंसर मुख, स्तन, ग्रीवा, गर्भवती महिलाओं के लिए प्रसव पूर्व जांच, टीकाकरण सेवाएं, एनीमिया का स्तर, टेलीमानस सुविधाएं, टीबी जांच, मातृ एवं शिशु सुरक्षा कार्ड, प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना, आयुष्मान वय वंदना, सिकल सेल कार्ड, आभा आईडी पंजीकरण सहित अन्य स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान की गई।

सांसद आज पिपरिया लालू में करेंगे 9 वें शिविर का शुभारंभ  

सेवा संकल्प अभियान और सेवा, संकल्प एवं स्वास्थ्य के 100 दिन अभियान की श्रृंखला में आज 25 सितंबर को भाजपा मंडल सारना के अंतर्गत आने वाले ग्राम पिपरिया लालू में स्थित उप स्वास्थ्य केन्द्र मंे 9 वें निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया है। पिपरिया लालू में आज आयोजित 9 वें निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का शुभारंभ सांसद बंटी विवेक साहू के द्वारा दोपहर 12 बजे किया जाएंगा। सारना मण्डल अध्यक्ष ओम पटेल ने क्षेत्रवासियों एवं ग्रामीणों से उक्त शिविर का लाभ उठाने की अपील की है।

कार्यक्रम में यह रहे प्रमुख रूप से उपस्थित

स्वास्थ्य शिविर में मंडल अध्यक्ष रामनारायण धुर्वे, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष व भाजपा के जिला मंत्री सीताराम डेहरिया, शंभू दयाल साहू, मनोज नेमा, पूर्व जिला मंत्री दीपक नेमा, दीपक पांडे नितिन तिवारी, रजनीश श्रीवास्तव, प्रियंक शर्मा, नारायण सल्लाम, सरपंच गेंदलाल उइके, उपसरपंच सीताराम सोनी, मानसिंह धुर्वे, रामेश्वर इरपची, सुनील इरपची, सोनू साहू, संतोष नायक, धनमन ठाकुर, ईश्वर यादव, आशुतोष चौकसे सहित अन्य जनप्रतिनिधि, पार्टी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता और बंडी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित थे।
Share News On