Home News Helpline Classified Jobs About Contact

सांसद ने बाल विवाह मुक्त प्रचार रथ को दिखाई हरी झंडी

सांसद ने बाल विवाह मुक्त प्रचार रथ को दिखाई हरी झंडी
छिंदवाड़ा
28-Nov-26
छिंदवाडा अपडेट

बाल विवाह मुक्त करने के लिए बाल विवाह मुक्ति रथ यात्रा निकाली जा रहा है। यह रथ यात्रा छिंदवाडा और पांढुर्णा जिले के विभिन्न ग्रामीण क्षेत्रों में जाकर बाल विवाह के प्रति नागरिकों को जागरुक करेगी। दोनों जिलों को बाल विवाह से मुक्त करने के लिए निकाली जा रही प्रचार रथ यात्रा को सांसद बंटी विवेक साहू ने सांसद कार्यालय से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

उल्लेखनीय है कि बाल विवाह मुक्ति रथ यात्रा पहले दिन इमलीखेड़ा, खुनझिर कला, खैरवाड़ा, तीवडाकामत, लिंगा, सिमरिया, उमरानाला, बीसापुरकला, चारगांव सहित अन्य गांवों में पहुंची। इस दौरान संस्था के पदाधिकारियों के द्वारा बाल विवाह मुक्त के लिए नागरिकों और ग्रामीणों को जागरुक भी किया गया। बाल विवाह मुक्ति रथ यात्रा को रवाना करने के अवसर पर सांसद बंटी विवेक साहू ने कहा कि बाल विवाह समाज के लिए कुप्रथा है, उन्होंने बताया कि बाल विवाह बालिकाओं के भविष्य को चौपट करने वाली प्रथा है, उन्होंने दोनों जिलों के निवासियों से बाल विवाह ना करके बालिकाओं को पढने बढने देने के लिए अपील की। इससे पहले प्रदीपन संस्था की बाल विवाह मुक्ति रथ यात्रा को सांसद बंटी विवेक साहू ने हरी झंडी दिखाई। इस अवसर पर वरिष्ठ भाजपा नेता संतोष पटेल, सुरेश उईके, संदीप चौहान, अखिलेश डेहरिया, मनीष निर्मलकर, श्रीमती दीपा श्याम डेहरिया, कैलाश साहू, संस्था की डायरेक्टर रेखा गुजरे, कोआर्डिनेटर रामनाथ उईके, काउंसलर रंजीता कश्यप, सीएसडब्ल्यु मनोज उईके, मनोज इवनाती, धीरेेंद्र उईके, रेखा मरावी, रामेती डेहरिया आदि उपस्थित रहे। 
Share News On