Home News Helpline Classified Jobs About Contact

जिला सर्ववर्गीय कलचुरी समाज का परिचय सम्मेलन आज

जिला सर्ववर्गीय कलचुरी समाज का परिचय सम्मेलन आज
छिंदवाड़ा
28-Nov-26
सम्मेलन में वरिष्ठ जन सम्मान एवं विशेष प्रतिभा सम्मान का भी होगा कार्यक्रम  

छिंदवाड़ा अपडेट

जिला सर्ववर्गीय कलचुरी कलार समाज के द्वारा 29 नवंबर दिन रविवार को चंद्रप्रभा लॉन पाठाढाना छिंदवाड़ा में विशाल परिचय सम्मेलन का आयोजन किया गया है। चंद्रप्रभा लॉन मेे आज सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक आयोजित परिचय सम्मेलन में सर्ववर्गीय कलार समाज के सभी वर्गों के विवाह योग्य युवक व युवती एवं पुनर्विवाह के इक्छुक उम्मीदवार शामिल होंगे। सभी को मंच के माध्यम से परिचय का अवसर उपलब्ध कराया जाएंगा।

 इस दौरान वरिष्ठों एवं उच्च शिक्षा में विशेष उपलब्धि, खेल जगत में प्रादेशिक व राष्ट्रीय स्तर पर भाग लेनी वाली प्रतिभाओं को भी सम्मानित किया जाएगा। साथ ही दोपहर के स्नेह भोज भी सभी के स्वागत में आयोजित किया गया है। जिला सर्ववर्गीय कलचुरी कलार समाज के द्वारा इस विशाल परिचय सम्मेलन में सभी सर्ववर्गीय सामाजिक बंधुओं से अधिक से अधिक संख्या में सहभागी होने की अपील भी की गई है।

Share News On