Home News Business Offers Classified Jobs About Contact

नये वर्ष में जनता के सुख-दुख में शामिल हुए सांसद बंटी विवेक साहू

नये वर्ष में जनता के सुख-दुख में शामिल हुए सांसद बंटी विवेक साहू
छिंदवाड़ा
01-Jan-26
छिंदवाड़ा

जिलेवासियों और अपने प्रत्येक कार्यकर्ता के साथ मित्रवत भाव रखने वाले सांसद बंटी विवेक साहू बुधवार को अपने व्यस्त कार्यक्रमों के बीच लोगों के सुख दुख में भी शामिल हुए।व्यस्त कार्यक्रमों के बीच समय निकालकर आमजनों और अपने कार्यकर्ताओं के साथ पारिवारिक माहौल में चर्चा करना सांसद श्री साहू के स्वभाव में शामिल हैं।

इसी के तहत नेर निवासी गरव सिंह चौधरी के सुपुत्र स्वर्गवासी रणधीर रघुवंशी की सड़क दुर्घटना में आकिस्मिक मृत्यु होने के पश्यात उनके निवास पहुँचकर दुख व्यक्त किया, यहां उन्होंने शोक संतृप्त परिवार से मिलकर अपनी संवेदनाएं जताई और मृतात्मा को श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए परमपिता परमेश्वर से उन्हें अपने श्री चरणों में स्थान देने की कामना की। वही जिला पंचायत उपाध्यक्ष एवं वरिष्ठ भाजपा नेता अमित सक्सेना के निवास पहुँच कर उनके स्वस्थ्य की जानकारी ली।

सांसद बंटी विवेक साहू ने ग्राम सारना में स्वर्गीय विक्रांत चौधरी (मिंटू पटेल) के आकस्मिक निधन के उपरांत उनके निज निवास पहुँच कर अपनी शोक संवेदनाएँ व्यक्त की। वही स्वर्गीय प्रकाश साहू के आकस्मिक निधन के उपरांत उनके निज निवास पहुँच कर अपनी शोक संवेदनाएँ व्यक्त की साथ ही विकास साहू (युवा मोर्चा मंडल महामंत्री) के पिताजी स्वर्गीय रवि साहू जी के आकस्मिक निधन होने के उपरांत अनके निवास पहुँच कर दुख व्यक्त किया।

इस अवसर पर महापौर विक्रम अहके, भाजपा के वरिष्ठ नेता दीपक कुर्मी,ओम पटेल, प्रहलाद पटेल, शैलेन्द्र पटेल, संतोष पटेल, नितेश पटेल, अरविंद राजपूत,निमेश पटेल,शुभम पटेल, शिवम् डेहरिया,विमल उसरेठे सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे।
Share News On