Home News Helpline Classified Jobs About Contact

सांसद बंटी विवेक साहू का गुरूवार दौरा कार्यक्रम

सांसद बंटी विवेक साहू का गुरूवार दौरा कार्यक्रम
राजनीति
15-Jul-26
छिन्दवाड़ा

सांसद बंटी विवेक साहू छिन्दवाड़ा से मैहर तक की 14 दिवसीय धार्मिक पदयात्रा से लौटने के बाद आज 16 जुलाई को छिन्दवाड़ा शहर में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होने के साथ ही सांसद कार्यालय छिन्दवाड़ा में आमजनों से मुलाकात भी करेंगे।

सांसद बंटी विवेक साहू सुबह 10ः45 बजे छोटी बाजार छिन्दवाड़ा से प्रारंभ होने वाली जगन्नाथ रथयात्रा में शामिल होंगे। सुबह 11ः15 बजे सतपुड़ा लॉ कॉलेज मोहननगर में नई एकेडमिक बिल्डिंग का उद्घाटन करेंगे। दोपहर 3 बजे गांधीगंज छिन्दवाड़ा से प्रारंभ होने वाली जगन्नाथ रथयात्रा में शामिल होेंगे। सांसद बंटी विवेक साहू शाम 4 से 6 बजे तक सांसद कार्यालय छिन्दवाड़ा में आमजनों से मुलाकात भी करेंगे।   
Share News On