दूरस्थ अंचल के ग्राम भवारी में स्वास्थ्य सेवाएं लेकर पहुंचे सांसद बंटी विवेक साहू
स्वास्थ्य
01-Oct-26
सांसद ने कहा दूरस्थ अंचलों के गांवों के विकास के लिए भाजपा सरकार कृतसंकल्पित
निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर में हुआ 335 मरीजों का उपचार

छिन्दवाड़ा
हमारे जिले के दूर दराज क्षेत्रों में निवासरत ग्रामीणों को स्वास्थ्य सुविधा मिले उनकी बड़ी बीमारियों का इलाज अच्छे अस्पतालों में हो सके इसी उद्देश्य को लेकर छिन्दवाड़ा और पांढुर्णा जिले में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित हो रहे है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की प्रेरणा एवं सेवा संकल्प अभियान के तहत स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की की जनकल्याणकारी योजनाओं के साथ हमारी सरकार छिन्दवाड़ा और पांढुर्ना जिले के दूरस्थ अंचलों के गांवों के विकास को लेकर कृतसंकल्पित है। यह बात सांसद बंटी विवेक साहू ने भाजपा के सांवरी मंडल के दूरस्थ ग्राम भवारी में आयोजित 15वें निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर को संबोधित करते हुए कहीं। शिविर के दौरान दूरस्थ ग्रामीण अंचलों से पहुंचे 335 मरीजों का निःशुल्क उपचार कर दवाओं का वितरण किया गया।
मरीजों से की व्यक्तिगत मुलाकात, पूछा हालचाल
सांसद बंटी विवेक साहू ने ग्राम भवारी पहुंचकर शिविर का विधिवत शुभारंभ किया, उन्होंने शिविर के दौरान दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्रों से पहुंचे मरीजों से व्यक्तिगत मुलाकात करते हुए उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली और डॉक्टरों एवं नर्सिंग स्टॉफ को मरीजों को बेहतर से बेहतर उपचार करने के लिए कहा। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सांसद श्री साहू ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के गरीब कल्याण व जन कल्याण के नए आयाम स्थापित किए हैं और आज उन्हीं की योजनाओं से दुनिया में भारत का डंका बज रहा है। भारत एक महाशक्ति बनकर उभर कर आ रहा हैै। सांसद ने कहा कि प्रदेश की मोहन यादव की सरकार में भी स्वास्थ्य को लेकर अच्छे काम हो रहे हैं, मेडिकल कॉलेज के लिए करोडों रुपए उन्होंने प्रदान किए। कार्यक्रम को भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा जिलाध्यक्ष रिजवान कुरेशी सहित अन्य अतिथियों ने भी संबोधित किया।
100 स्वास्थ्य शिविर का अभियान जारी
उल्लेखनीय है कि सेवा संकल्प अभियान और सेवा, संकल्प एवं स्वास्थ्य के 100 दिन अभियान की श्रृंखला में ग्राम भवारी में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया था जिसमें 335 मरीजों का उपचार कर उन्हें निःशुल्क दवाओं का वितरण किया गया। शिविर के दौरान कार्यक्रम में भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा जिलाध्यक्ष रिजवान कुरेशी, भाजपा वरिष्ठ नेता राजू नरोटे, अलकेश लांबा, लाल सिंग बट्टी, धनराज कुमरे, ऋषि सोनी, रामप्रसाद डीकु, मनेश सीलू, धनपाल, रमेश खवसे, विजय कुशराम, अरविंद सूर्यवंशी, सुरेश साहू, ईदु खान, देवीसिंग, स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी, नर्सिंग स्टॉफ सहित भाजपा के पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित थे।