सांसद बंटी विवेक साहू ने सावली में सड़क निर्माण का किया भूमिपूजन
छिंदवाड़ा
29-May-26
5 लाख की लागत से बनेगी सड़क
छिन्दवाड़ा
पांढुर्णा जिले के ग्राम सावली में ग्रामवासियों एवं क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों द्वारा लंबे समय से सड़क निर्माण की मांग की जा रही थी। इस संबंध में गांव के ग्रामीणों एवं क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों ने सांसद बंटी विवेक साहू से मुलाकात करते हुए गांव में सड़क निर्माण की मांग की थी। जिसे लेकर सांसद श्री साहू ने पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद पटेल सहित विभाग के अधिकारियों को पत्र लिखा था।
सांसद बंटी विवेक साहू के प्रयासों के बाद बस्ती विकास मद से सावली में डेढ़ किलोमीटर सड़क के लिए 5 लाख की राशि स्वीकृत हुई थी। शुक्रवार को पांढुर्णा प्रवास पर पहुंचे सांसद बंटी विवेक साहू ने ग्राम सांवली में सड़क निर्माण के लिए विधि विधान से पूजा अर्चना कर भूमिपूजन किया। इस दौरान आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सांसद बंटी विवेक साहू ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के माध्यम से पांढुर्णा जिले के गांवों में विभिन्न निर्माण लगातार स्वीकृत किए जा रहे है।
लाखों रूपयों के विकास कार्य स्वीकृत होकर प्रारंभ भी हो गए है। उन्होंने कहा कि गांवों में विकास कार्यों का सिलसिला आगे भी निरंतर जारी रहेंगा। कार्यक्रम के दौरान प्रमुख रूप से भाजपा जिला अध्यक्ष संदीप भाऊ मोहोड, जनपद अध्यक्ष संजय भूते, सांसद प्रतितिधि अलकेश लांबा, वरिष्ठ भाजपा नेता राजू नरोटे, सदन साहू, नामदेव पाल, संतोष जैन, युवा नेता राहुल मोहोड, विश्वेन्द्र बैस, केशवराव ताजणे, जिला किसान मोर्चा अध्यक्ष विलास खीरडकर, बापू ठाकरे, मेघराज जोगी, दर्शन झाडे, प्रभाकर बोंबडे सहित पंचायत के सरपंच, उपसरपंच, पंचगण एवं बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित थे।