सांसद बंटी विवेक साहू ने की सामाजिक संगठनों से मुलाकात
छिंदवाड़ा
26-Jul-25
शनिवार को सांसद से मिले कलचुरी कलार समाज और कुशवाहा समाज के सामाजिक बंधु
छिन्दवाड़ा
सांसद बंटी विवेक साहू ने शनिवार को सांसद कार्यालय में कलचुरी कलार समाज और कुशवाह समाज के सामाजिक बंधु से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने सामाजिक बंधुओं से विभिन्न सामाजिक मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की। बैठक में सामाजिक बंधुओं ने भी सांसद श्री साहू के समक्ष अपनी बाते रखी। सांसद श्री साहू ने सामाजिक बंधुओं द्वारा रखी गई बातों को गंभीरता से सुनते हुए उस पर उनसे विचार विमर्श किया।

सामाजिक बंधुओं से मुलाकात के दौरान सांसद श्री साहू ने कलचुरी कलार समाज और कुशवाहा समाज के सामाजिक बंधुओं से समाज में चली आ रही विभिन्न कुरीतियों पर विचार विमर्श करते हुये उन्हें समाप्त करने के लिए कहा। उन्होंने सामाजिक बंधुओं से अपील की है कि वे समाज की प्रगति के लिए समाज के पिछड़े हुये लोगों को आगे लाने का प्रयास करे और उन्हें शिक्षा एवं संस्कृति से जोडे। इस दौरान उन्होंने कुशवाह समाज के सामाजिक बंधुओं से शहर में उनके सामाजिक भवन के लिए जगह देखने के लिए कहा और जगह का चयन हो जोने के बाद उनके सामुदायिक भवन के लिए उनकी सांसद निधि से 10 लाख रूपये देने की घोषणा की। उक्त सामाजिक संगठनों की बैंठकों का संचालन प्रभुनारायण नेमा द्वारा किया गया।
कलचुरी कलार समाज से यह रहें उपस्थित
सांसद कार्यालय में आयोजित बैंठक के दौरान समाज के अध्यक्ष अरविंद राय, राधेश्याम सूर्यवंशी, पंकज बोरले, प्रवीण गुड्डा सूर्यवंशी, सुभाष सूर्यवंशी, महेन्द्र राय, नितिन मोनू राय, अमित राय, आशीष कटकवार, अनुज कुमार चौकसे, अमित माहोरे, अभिषेक राय, मनोज सूर्यवंशी, बनवारी माहोरे, वैकुण्ठ सूर्यवंशी, रामभरोस राय, विवेक कुमार राय, अंकुर राय, विनोद सूर्यवंशी, आशीष राय, कुबेरसिंग सूर्यवंशी, मनोज कुमार सूर्यवंशी, सरविन्द सूर्यवंशी सहित अन्य सामाजिक बंधु उपस्थित थे।
कुशवाहा समाज से यह रहें उपस्थित
सांसद कार्यालय में आयोजित बैंठक के दौरान समाज के अध्यक्ष मनोज कुशवाहा, संरक्षक सुरेश कुशवाहा, कोषाध्यक्ष राजेश्वर समरिया, उपाध्यक्ष देवेन्द्र कुमार कुशवाह, सत्यनारायण कुशवाहा , रविन्द्र सेठिया, अशोक कुशवाहा, विजय कुमार कुशवाहा, परसराम परिहार, सचिव ज्ञानेश्वर परिहार, किशोर कुशवाह, गंगाराम कुशवाहा, राजकुमार कुशवाहा सहित अन्य सामाजिक बंधु उपस्थित थे।