रविवार से मैहर की ओर बढ़ाएगें सांसद बंटी साहू अपने कदम
राजनीति
11-Jul-26
बारिश के मौसम में प्राकृतिक और शारीरिक कठिनाईयों के बीच भी चल रही पदयात्रा

छिन्दवाड़ा
सांसद बंटी विवेक साहू अपने दृढ़ संकल्प के साथ पिछले 11 दिनों से लगातार धार्मिक पदयात्रा कर रहे है। इस दौरान उन्होंने छिन्दवाड़ा, सिवनी, जबलपुर और कटनी तक 338 किमी की धार्मिक पदयात्रा पूरी करते हुए अब मैहर धाम की ओर अपने कदम बढ़ा दिए है। सांसद बंटी विवेक साहू और सैकड़ों पदयात्री धार्मिक पदयात्रा के अंतिम दो दिनों में 46 किमी की पदयात्रा करते हुए 13 जुलाई की देर शाम मैहर पहुचेंगे। वे 14 जुलाई की सुबह मैहर में मां शारदा धाम में माथा टेकते हुए मध्यप्रदेश सहित छिन्दवाड़ा एवं पांढुर्णा के जिलेवासियों के लिए सुख, समृद्धि, वैभव और खुशहाली की कामना के साथ अच्छी बारिश की प्रार्थना भी करेंगे।
सांसद बंटी विवेक साहू रविवार 12 जुलाई को कटनी जिले के जुकेही से मैहर जिले के घुनवारा तक 31 किमी की धार्मिक पदयात्रा करेंगे। सांसद बंटी विवेक साहू का कटनी में भाजपा जिलाध्यक्ष दीपक सोनी टंडन सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने भव्य स्वागत और अभिनंदन किया।
कटनी के स्कूल में किया पौधरोपण
इस धार्मिक यात्रा के दौरान जैसे-जैसे मैहर में स्थित मां शारदा धाम नजदीक आता जा रहा है वैसे-वैसे सांसद बंटी विवेक साहू सहित सैकड़ों पदयात्रियों के हौसले और भी बुलंद होते जा रहे है। पदयात्रा के दौरान सांसद और पदयात्रियों का भव्य स्वागत और अभिनंदन करने के लिए पहुंच रहे हजारों लोगों द्वारा भी सांसद और पदयात्रियों का हौसला बढ़ाया जा रहा है। शनिवार को पदयात्रा के दौरान कटनी में स्थित डीपीएस स्कूल में सांसद बंटी विवेक साहू और भाजपा कटनी के जिलाध्यक्ष दीपक सोनी टंडन ने स्कूल प्रबंधन सहित बच्चों व भाजपा के कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में एक पेड़ मां के नाम कार्यक्रम के तहत पर्यावरण का संरक्षण का संदेश देते हुए पौधारोपण भी किया।
सांसद ने दद्दाधाम में टेका माथा
छिंदवाड़ा से मां शारदा धाम मैहर की धार्मिक पदयात्रा के दौरान सांसद बंटी विवेक साहू ने कटनी के दद्दाधाम में पूज्य संत पंडित देवप्रभाकर शास्त्री दद्दाजी के मंदिर एवं समाधि स्थल पर पूजन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। इस अवसर पर कटनी भाजपा के जिलाध्यक्ष दीपक सोनी टंडन, वरिष्ठ नेता पीतांबर टोपनानी, रवि खरे, मृदुल मिश्रा, श्याम निषाद, सुश्री अंकिता तिवारी, रम्मू साहू, अम्बरीष वर्मा, सचिन तिवारी, श्रीमति सपना सरावगी, कौशलेश मिश्रा, सौरभ अग्रवाल, रणवीर कर्ण, ओमेंद्र अहिरवार ओमी, प्रदीप साहू, कौशल दुबे, संजय चौदहा,अभिषेक शर्मा, श्रीमति निशा मिश्रा सहित अन्य पदाधिकारियों और बडी संख्या में कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही।