Home News Helpline Classified Jobs About Contact

पूर्व सीएम कमलनाथ के निवास ग्राम में सांसद बंटी साहू ने किया पौधरोपण

पूर्व सीएम कमलनाथ के निवास ग्राम में सांसद बंटी साहू ने किया पौधरोपण
राजनीति
15-Sep-26
शिकारपुर के बूथ नंबर 17 में स्थित शासकीय प्राथमिक शाला में किया पौधारोपण    

छिंदवाड़ा

इन दिनों सांस विवेक बंटी साहू जब भी जिला मुख्यालय में रहते हैं तो किसी न किसी स्थान पर प्रतिदिन प्रातः पहुंचकर पौधरोपण कर वहां के निवासियों से चर्चा कर उनकी समस्याओं को जानने का प्रयास करते हैं। इसी कड़ी में मंगलवार 15 सितंबर की सुबह वे पूर्व सीएम और वर्तमान सांसद, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कमलनाथ के निवास ग्राम शिकारपुर पहुंच गए। यहां उन्होंनें बूथ नंबर 17,  शासकीय प्राथमिक शाला में ग्रामवासियों, भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ पौधरोपण किया। 

इस अवसर पर सांसद श्री साहू ने ग्रामवासियों को उनके गांव को स्वच्छ, सुंदर एवं हरा-भरा रखने का संकल्प भी दिलाया है। इस दौरान सांसद ने स्थानीय नागरिकों से संवाद कर उनकी समस्याओं को सुना तथा क्षेत्र में आवश्यक विकास कार्यों को लेकर चर्चा भी की। उन्होंने ग्रामवासियों से कहा कि आइए हम सभी मिलकर एक पौधा लगाएं और अपने गांव को और भी अधिक हरा-भरा बनाएं। इस दौरान सांसद श्री साहू ने बूथ अध्यक्ष मोनू माहोरे के निवास स्थान पर ग्रामवासियों और कार्यकर्ताओं से चर्चा करते हुए गांव के विकास और भाजपा संगठन को लेकर बात की और आगामी कार्यक्रमों की जानकारी लेते हुए अपने सुझाव भी दिए।  

इस दौरान भाजपा के जिला महामंत्री राहुल मोहोड, मंडल अध्यक्ष धनश्याम कड़वे, नवीन बारसकर, गगन घटकडे, बीएलओ पंकज मोहरे, मंडल महामंत्री राधे मोहरे, राकेश कुमरे, सुनील इंदौरकर, बबलू पंद्रराम, निक्की यादव, लिंगा मंडल महामंत्री सुनील उइके, सरपंच पति चंद्र प्रकाश कोचे, गौतम माहोरे, भिक्कू माहोरे, युवराज माहोरे, दुबेलाल माहोरे, वालक माहोरे, डालसींग माहोरे, जगदीश माहोरे, बीरबल माहोरे, अमर लाल यादव, ओमकार माहोरे, चेतु माहोरे, जयपाल माहोरे, श्रीपाल माहोरे, रोहित माहोरे, शशिकांत कुमरे, संजय माहोरे, ईश्वर माहोरे, महेश कुमरे, मोहन कुमरे,कमल माहोरे, मोहित माहोरे सहित ग्रामवासी एवं कार्यकर्ता मौजूद थे।
Share News On