मानसून सत्र में भाग लेने दिल्ली रवाना हुए सांसद बंटी साहू
छिंदवाड़ा
21-Jul-25
छिन्दवाड़ा
संसद का मानसूत्र सत्र 21 जुलाई से प्रारंभ हो गया हैं। इस सत्र में भाग लेने छिंदवाड़ा सांसद बंटी विवेक साहू नई दिल्ली पहुंच चुके हैं। वे यहां छिंदवाड़ा की प्रगति को लेकर विभिन्न मंत्रियों से मिलेंगे। सांसद कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार दिल्ली जाने से पूर्व सांसद बंटी विवेक साहू ने अपने परासिया रोड स्थित सांसद कार्यालय में पहुंचे लोगों से मुलाकात करते हुए उनकी समस्याओं को जाना और उसका निराकरण किया। रविवार को दिल्ली रवाना होने के पहले सांसद श्री साहू से मिलने के लिए छिन्दवाड़ा और पांढुर्ना जिले से बड़ी संख्या में लोग सांसद कार्यालय पहुंचे हुए थे। लोगों से मुलाकात करते हुए सांसद श्री साहू ने सभी की समस्याओं का गंभीरता पूर्वक विचार कर उसका निराकरण किया।

उल्लेखनीय है कि लोकसभा का मानसून सत्र सोमवार 21 जुलाई से शुरू हो रहा है, जिसमें शामिल होने के लिए सांसद बंटी विवेक साहू रविवार 20 जुलाई की शाम को दिल्ली रवाना हो गये है। सांसद कार्यालय अपनी समस्या लेकर पहुंचे लोगों ने भी सांसद श्री साहू को अपनी समस्याओं से अवगत कराते हुए उसका निराकरण करने का निवेदन किया। जिस पर श्री साहू ने कुछ समस्याओं का तत्काल ही निराकरण कर संबंधित अधिकारियों को फोन के माध्यम से समस्या से अवगत कर उसका निराकरण करने के लिए कहा वही कुछ समस्याओं का शीघ्र निराकरण करने का आश्वासन संबंधित आवेदनकर्ताओं को दिया।