Home News Business Offers Classified Jobs About Contact

मैहर की धरती पर माथा टेंक कर सांसद बंटी साहू ने किया प्रवेश

मैहर की धरती पर माथा टेंक कर सांसद बंटी साहू ने किया प्रवेश
छिंदवाड़ा
13-Jul-26

सांसद का उत्साह वर्धन करने मैहर पहुंचे हजारों समर्थक

पदयात्रा के दौरान सांसद ने सभी पदयात्रियों का किया सम्मान

छिन्दवाड़ा

छिंदवाड़ा से मैहर की धार्मिक पदयात्रा पर निकले सांसद बंटी विवेक साहू ने मंगलवार की शाम 5 बजे मैहर जिले में प्रवेश के पूर्व मैहर की धरती पर माथा टेका। इसके साथ ही उनकी 14 दिवसीय 375 किलोमीटर की पदयात्रा मंगलवार को पूर्ण हो गई। सांसद बंटी विवेक साहू का पदयात्रा के मार्ग में मैहर विधायक श्रीकांत चतुर्वेदी, मैहर नगरपालिका अध्यक्ष श्रीमती गीता संतोष सोनी, मैहर के भाजपा मंडल अध्यक्षों सहित अन्य जनप्रतिनिधियों एवं आमजनों ने भव्य स्वागत और अभिनंदन भी किया।

साथ चल रहे पदयात्रियों का चुनरी ओढ़ाकर किया सम्मान

उल्लेखनीय है कि सांसद बंटी विवेक साहू ने पिछले 13 दिनों में छिंदवाड़ा से मैहर तक पैदल चलकर अपनी धार्मिक पदयात्रा पुरी की है। इस दौरान उन्होंने 13 जुलाई की देर शाम तक छिन्दवाड़ा, सिवनी, जबलपुर और कटनी होते हुए मैहर में प्रवेष कर लिया है। पदयात्रा के अंतिम दिन सांसद बंटी विवेक साहू ने सभी पदयात्रियों को मां शारदा की फोटो देकर और चुनरी ओढ़ाकर सम्मान भी किया। सांसद बंटी विवेक साहू और सैकड़ों पदयात्री धार्मिक पदयात्रा के अंतिम दिन 13 जुलाई की देर शाम मैहर पहंुच गए है। पदयात्रा के दौरान सांसद बंटी विवेक साहू का भव्य स्वागत और अभिनंदन करने के लिए छिंदवाड़ा व पांढंुर्ना सहित अन्य स्थानों से हजारों लोग पहुंचे हुए थे।  

मंगलवार 14 जुलाई को सांसद मां शारदा धाम में टेकेंगे माथा

सांसद बंटी विवेक साहू आज 14 जुलाई को मैहर के माँ शारदा के पावन दर्शन एवं विधिवत पूजा-अर्चना करते हुए माथा टेककर अपने संसदीय क्षेत्र, प्रदेश और समस्त देशवासियों की सुख-समृद्धि, शांति एवं खुशहाली की मंगलकामना और अच्छी बारिश की प्रार्थना भी करेंगे। 14 दिवसीय धार्मिक पदयात्रा के दौरान सांसद बंटी विवेक साहू प्रतिदिन सुबह और देर शाम को पदयात्रा की सफलता की कामना के साथ में मां शारदा की पूजा अर्चना व आरती के साथ धार्मिक पदयात्रा की शुरूआत और संपन्न करते थे। इस दौरान वे पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए पदयात्रा के मार्ग में विभिन्न स्थानों वनविभाग एवं आमजनों के सहयोग से पौधे रोपित भी करते रहे।  


Share News On