Home News Business Offers Classified Jobs About Contact

कार से आए चोर डिक्की से सवा लाख उड़ाकर हो गए फुर्र

कार से आए चोर डिक्की से सवा लाख उड़ाकर हो गए फुर्र
छिंदवाड़ा
04-Jun-25
छिंदवाड़ा
चौरई में बुधवार को चोरी की वारदात अजब तरीके से हुई। चोर पैदल या दुपहिया वाहन पर नहीं बल्कि कार में बैठकर आए। बाइक की डिक्की से उन्हें रुपए निकाले और कार में बैठकर फुर्र हो गए।   चौरई के सिवनी रोड में हीरो शोरूम के पास यह वारदात हुई। मोटरसाइकल खरीदने गए ग्राहक साथ इस वारदात को अंजाम दिया गया। बताया जाता है कि बाइक खरीदने के लिए दुपहिया वाहन की डिक्की में सवा लाख रुपए रखकर एक व्यक्ति आया था। चौरई थाना अंतर्गत आने वाले ग्रेटिया निवासी संग्राम रघुवंशी ने थाना चौरई में लिखित शिकायत करते हुए बताया कि स्विफ्ट कार से युवक लगातार रेकी कर रहा था। संग्राम अपने परिचित के लिए नई बाइक खरीदने शोरूम के अंदर गया। इतने में कार में बैठा एक व्यक्ति उतरा और दुपहिया वाहन की डिक्की में रखे सवा लाख रुपए निकाले और कार में बैठकर वहंा से गायब हो गए। पुलिस ने शिकायत दर्ज की है और अब इस चोर को पकडऩे में जुट गई है। 
Share News On