Home News Helpline Classified Jobs About Contact

शक्ति संचय कार्यक्रम में सेवा, सहभागिता और सामाजिकता का दिया संदेश

शक्ति संचय कार्यक्रम में सेवा, सहभागिता और सामाजिकता का दिया संदेश
छिंदवाड़ा
02-Aug-26
छिन्दवाडा 

म.प्र. जन अभियान परिषद के तत्वावधान में रविवार को स्थानीय पीजी कॉलेज के सभाकक्ष में प्रस्फुटन शक्ति संचय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता एवं जन अभियान परिषद के जिला समन्वयक अखिलेश जैन ने स्वैच्छिक सेवा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि समाज एवं देश के विकास में युवाओं, स्वयंसेवकों और सामाजिक संगठनों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने समाजहित के कार्यों में अधिक से अधिक सहभागिता कर सेवा, समर्पण और जनभागीदारी की भावना को जीवन का हिस्सा बनाने का आह्वान किया।

यातायात थाना प्रभारी लोहित शेन्डे ने नशा मुक्ति अभियान के तहत उपस्थित जनों को समाज में जागरूकता फैलाने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम को समाजसेवी विनोद तिवारी, डॉ. चंद्रकांत विश्वकर्मा, समाजसेवी श्यामल राव ने भी संबोधित किया। एडवोकेट मुकेश दीक्षित ने प्रस्फुटन समितियों के दस्तावेजीकरण की विस्तृत जानकारी दी। 

कार्यक्रम में संजय साहू, श्रीमती सोनम अहरवार एवं श्रीमती तृप्ति सिंह ने एक पेड़ मां के नाम अभियान, स्वैच्छिकता पर्व तथा नवांकुर सखी कार्यक्रम की जानकारी देते हुए इन अभियानों में जनसहभागिता बढ़ाने का आह्वान किया। कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित जनों को नशा मुक्ति अभियान के अंतर्गत शपथ दिलाई गई। आभार प्रदर्शन श्रीमती तृप्ति सिंह ने किया। कार्यकम में ग्राम एवं नगर विकास प्रस्फुटन समितियों के प्रतिनिधि उपस्थित थे। 

Share News On