Home News Business Offers Classified Jobs About Contact

मीडिया प्रभारी अनुज पाटकर का जगह-जगह किया स्वागत

मीडिया प्रभारी अनुज पाटकर का जगह-जगह किया स्वागत
छिंदवाड़ा
23-Mar-26
छिंदवाड़ा

भारतीय जनता पार्टी ओबीसी मोर्चा, मध्यप्रदेश के नव नियुक्त मीडिया प्रभारी एवं परासिया वार्ड क्रमांक 10 के पार्षद अनुज शंकरलाल  पाटकर के छिंदवाड़ा आगमन पर जिलेभर में कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों द्वारा भव्य स्वागत किया गया। विभिन्न स्थानों पर पुष्पमालाओं, स्वागत समारोहों एवं अभिनंदन कार्यक्रमों के माध्यम से उनका आत्मीय अभिनंदन किया गया। इस दौरान कार्यकर्ताओं में विशेष उत्साह एवं ऊर्जा का वातावरण देखने को मिला।

भाजपा जिला कार्यालय में जिला प्रभारी बबला शुक्ला एवं जिलाध्यक्ष शेषराव यादव ने श्री पाटकर का मिठाई खिलाकर सम्मान किया। इस अवसर पर पूर्व जिलाध्यक्ष प्रियवर सिंह ठाकुर, नत्थनशाह कवरेती, लखन वर्मा, दिवाकर सदारंग, भरत घई, पीयूष बत्रा, नवीन बारस्कर, अंकित जैन, लीला बिजोलिया, विजेंद्र चौहान, नीरज भारद्वाज, संदीप चौहान, पवन सूर्यवंशी एवं अरुण चंदेल सहित अनेक वरिष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

इसके अतिरिक्त आलू गोदाम क्षेत्र में गयासुद्दीन पाशा, लोकेश डेहरिया, गौरव एवं उनके मित्र मंडल द्वारा स्वागत किया गया। परासिया नाका में नवीन सूर्यवंशी, पलाश गौतम, अंकित ढोके, प्रिंस पटेल एवं आशुतोष सोनी द्वारा अभिनंदन किया गया। वहीं चंदननगर क्षेत्र में पूर्व महापौर श्रीमती कांता योगेश सदारंग एवं योगेश सदारंग परिवार द्वारा आत्मीय स्वागत किया गया।

इस अवसर पर श्री पाटकर ने अपनी नियुक्ति के लिए मुख्यमंत्री मोहन यादव, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल, ओबीसी मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष पवन पाटीदार, जिला प्रभारी बबला शुक्ला एवं जिलाध्यक्ष शेषराव यादव का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि संगठन द्वारा दी गई इस महत्वपूर्ण जिम्मेदारी का निर्वहन वे पूरी निष्ठा, समर्पण एवं सक्रियता के साथ करेंगे। कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं समर्थक उपस्थित रहे, जिन्होंने श्री पाटकर के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दीं।
Share News On