महापौर विक्रम अहके ने किया सीमेंट सड़क निर्माण कार्यों का भूमिपूजन
छिंदवाड़ा
25-Jul-25
सड़क निर्माण के लिए सांसद बंटी विवेक साहू ने दिलाई राशि
छिन्दवाड़ा
सांसद बंटी विवेक साहू ने वार्ड नम्बर 48 पंचवटी वार्ड और वार्ड नम्बर 40 तात्याटोपे वार्ड के निवासियों को सीमेंट सड़कों की सौगात दिलाई है। इन सड़कों का निर्माण कार्य मुख्यमंत्री नगरीय क्षेत्र अधोसंरचना निर्माण योजना अंतर्गत होगा। शुक्रवार को महापौर विक्रम अहके ने गुलमोहर कॉलोनी में 10 लाख और साईं नगर कॉलोनी में 15 लाख की लागत से बनने वाली सीमेंट सड़कों के निर्माण कार्य के लिए भूमिपूजन किया है। इस दौरान भूमिपूजन कार्यक्रमों में भाजपा के तमाम वरिष्ठ पदाधिकारी प्रमुख रूप से उपस्थित थे।
सांसद बंटी विवेक साहू ने वार्ड नम्बर 48 पंचवटी वार्ड और वार्ड नम्बर 40 तात्याटोपे वार्ड के निवासियों को सीमेंट सड़कों की सौगात दिलाई है। इन सड़कों का निर्माण कार्य मुख्यमंत्री नगरीय क्षेत्र अधोसंरचना निर्माण योजना अंतर्गत होगा। शुक्रवार को महापौर विक्रम अहके ने गुलमोहर कॉलोनी में 10 लाख और साईं नगर कॉलोनी में 15 लाख की लागत से बनने वाली सीमेंट सड़कों के निर्माण कार्य के लिए भूमिपूजन किया है। इस दौरान भूमिपूजन कार्यक्रमों में भाजपा के तमाम वरिष्ठ पदाधिकारी प्रमुख रूप से उपस्थित थे।

भूमिपूजन के कार्यक्रमों को संबोधित करते हुये महापौर विक्रम अहके ने कहा कि सांसद बंटी विवेक साहू दिल्ली और भोपाल के प्रवास के दौरान लगातार मंत्रियों और अधिकारियों से सम्पर्क कर नगर सहित जिलें के विकास के लिए बात कर रहे है। इसी का परिणाम है कि सांसद बंटी विवेक साहू के मात्र एक वर्ष के कार्यकाल में ही करोड़ों के विकास कार्य शहर सहित जिले में स्वीकृत हुये है। सांसद बंटी विवेक साहू के माध्यम से शहर में विकास कार्यों का सिलसिला आगे भी जारी रहेगा। भाजपा मंडल अध्यक्ष श्रीमती लीला बजोलिया ने कहा कि भाजपा के शासन काल में महिलाओं कॊ महत्व मिल रहा है। आज शहर सहित जिले भर में हर क्षेत्र में महिलाएं प्रतिनिधित्व कर रही है। उन्होंने कहा कि सांसद बंटी विवेक साहू के प्रयासों से शहर में निरंतर विकास कार्य कराये जा रहे है। उन्होंने वार्डवासियां की ओर से वार्डाे में सीमेंट सड़क स्वीकृत कराये जाने पर सांसद बंटी विवेक साहू का आभार व्यक्त किया है।
पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिलाध्यक्ष जगेन्द्र अल्ड़क ने कहा कि शहर में विकास कार्य सिर्फ भाजपा के शासन काल में ही सम्भव है। वार्ड नम्बर 48 पंचवटी वार्ड और वार्ड नम्बर 40 तात्याटोपे वार्ड के निवासियों द्वारा वर्षों से वार्डों में सड़क निर्माण की मांग की जा रही थी। पिछले दिनों इस संबंध में सांसद बंटी विवेक साहू से वार्डवासियों ने सड़कों के निर्माण के लिए मुलाकात की थी। सांसद बंटी विवेक साहू ने इसे गंभीरता से लेते हुये मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को पत्र प्रेषित कर सड़को के निर्माण के लिए निवेदन किया था। जिसके आधार पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सड़को के निर्माण की स्वीकृति दी है।
कार्यक्रमों में यह रहे प्रमुख रूप से उपस्थित
वार्ड नम्बर 48 पंचवटी वार्ड और वार्ड नम्बर 40 तात्याटोपे वार्ड में आयोजित भूमिपूजन कार्यक्रमों में प्रमुख रूप से मंडल महामंत्री आशुतोष वाडिवा, अंकित तिवारी, मंडल उपाध्यक्ष नीरज वर्मा, सत्येद्र सेमेकर, मंडल मीडिया प्रभारी शक्तिसिंह चौधरी, पार्षद भूरा भावरकर, बूथ अध्यक्ष असरब कुमरें, विनॊद कॊल्हे,मंडल मंत्री निशा गोस्वामी, कार्यालय मंत्री मनेश सोनी, वरिष्ठ भाजपा नेता मनॊज कुशवाहा, श्याम राव कपाले, चौतराम पाल, रामलखन दीक्षित, पुरूषोत्तम भार्गव, रमन भार्गव, दौलत यदुवंशी, महेश डेहरिया, जी.एस. चौधरी, पी.एन.गुप्ता, राजेन्द्र ठाकुर, मंडल में मन की बात की प्रमुख प्रतिभा कपाले, अर्चना चौहान, नीलू चौधरी, कल्पना सूर्यवंशी, प्रतिभा ठाकुर, बी.एल.रजक, मोती पवार सहित अन्य पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं वार्डवासी उपस्थित थे।