केन्द्रीय शिक्षामंत्री और भाजपा सांसद के खिलाफ महिला कांग्रेस का प्रदर्शन
राजनीति
30-Jul-26
छिन्दवाड़ा

भाषा की मर्यादा और भारतीय सभ्यता व संस्कारों को तार-तार करने वाली सांसद से लेकर भाजपा के नवनियुक्त शिक्षामंत्री अहंकार की भाषा बोल रहे। भाजपा नेताओं की अमर्यादित टिप्पणी के खिलाफ जिला महिला कांग्रेस ने सड़क पर उतकर प्रदर्शन किया। राजीव भवन से निकलीं मातृशक्ति ईएलसी चौक पहुंची और शिक्षा मंत्री व सांसद का पुतला फूंककर अपना आक्रोश व्यक्त किया।
भाजपा के नवनियुक्त केंद्रीय शिक्षॉ मंत्री प्रहलाद जोशी ने बिलकिस बानो प्रकरण में बलात्कारियों का समर्थन एवं स्वागत करना भारतीय सभ्यता व संस्कार नहीं है। उनका यह व्यवहार और बर्ताव दोषियों व अपराधियों को भाजपा सरकार से मिले रहे संरक्षण का सबसे बड़ा प्रमाण है। भाजपा नेताओं का अमर्यादित व्यवहार यहां नहीं थमा भाजपा की सांसद कंगना रनौत ने हमारी देश की आंदोलनकारी बेटियों पर जो टिप्पणी की वह बेहद निंदनीय व स्तरहीन है। बेटियों को गटर छाप कहकर कंगना रनौत ने अपनी मानसिकता का प्रमाण दिया है। दोनों ही भाजपा नेताओं का जिला महिला कांग्रेस ने पुलिस के तमाम प्रयासों के बाद भी पुतला दहन कर अपना विरोध प्रगट किया।
महिला कांग्रेस जिला अध्यक्ष श्रीमती सरला सिसोदिया श्रीवास्तव ने कहा कि कंगना रनौत सांसद तो बन चुकी है, लेकिन वे अभी तक अपनी फिल्मी दुनिया से बाहर नहीं निकल पाई। उनके समूचे बयानों में स्तरहीन शब्द का प्रयोग होता है। शिक्षामंत्री के बयान और व्यवहार दोनों ही स्तरहीन है।
पुतला दहन के दौरान महिला कांग्रेस की प्रदेश महासचिव पूर्णिमा वर्मा, प्रभारी मंजू बैस, महिला जिला अध्यक्ष सरला सिसोदिया श्रीवास्तव, नेता प्रतिपक्ष हंसा अम्बर दाढे, शहर महिला कांग्रेस प्रभारी मनीषा पाल, शहर अध्यक्ष दीपा यादव, संतोषी गजभिये सहित उप ब्लॉक अध्यक्ष, वार्ड अध्यक्ष सहित जिला महिला व शहर महिला कांग्रेस की समस्त महिला नेत्री, पदाधिकारी व कार्यकर्तागण बड़ी संख्या में उपस्थित रहीं।