Home News Business Offers Classified Jobs About Contact

महापौरों की संगोष्ठी में निकले मंथन से होगा मध्यप्रदेश का विकासः बंटी विवेक साहू

महापौरों की संगोष्ठी में निकले मंथन से होगा मध्यप्रदेश का विकासः बंटी विवेक साहू
छिंदवाड़ा
12-Jul-25
छिंदवाड़ा में हुई के आल इंडिया कांउसिल ऑफ मेयर मध्यप्रदेश के कार्यक्रम में शामिल हुए सांसद

संगोष्ठी में नगरीय प्रशासन व आवास विभाग की राज्य मंत्री श्रीमती प्रतिभा बागरी सहित मध्यप्रदेश के सभी निगमों से आए हुए महापौर हुए शामिल

छिंदवाड़ा

छिंदवाड़ा में मध्यप्रदेश की सभी नगर निगमों से आए हुए महापौरों की आल इंडिया कांउसिल ऑफ मेयर मध्यप्रदेश की संगोष्ठी का आयोजन किया गया। उक्त संगोष्ठी के पूर्व नगरीय प्रशासन एवं आवास विभाग की राज्य मंत्री श्रीमती प्रतिभा बागरी और मध्यप्रदेश से आए हुए सभी महापौरों की प्रमुख उपस्थिति में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसें संबोधित करते हुए सांसद बंटी विवेक साहू ने कहा कि इंदौर और भोपाल के बाद छिंदवाड़ा में ऑफ इंडिया कांउसिल ऑफ मेयर मध्यप्रदेश की तीसरी संगोष्ठी का आयोजन किया गया है। यह छिंदवाड़ा के लिए एक बड़ी उपलब्धि है। कार्यक्रम का शुभारंभ सभी अतिथियों की और महापौंरों की प्रमुख उपस्थिति में दीप प्रज्जवलित करके किया गया। कार्यक्रम के शुभारंभ अवसर पर पातालकोट से आये हुये जनजाति कलाकारों के द्वारा लौकनृत्य की प्रस्तुति दी गई। कार्यक्रम के दौरान सभी प्रमुख अतिथियों को राममेश्वर धाम की स्मृति स्वरूप फोटो भेंट की गई।


सांसद श्री साहू ने कहा कि आज मध्यप्रदेश के सभी महापौरों की उपस्थिति में जो संगोष्ठी होगी उसमें सभी महापौर अपने-अपने अनुभव और सुझाव साझा करेंगे। इस अनुभव और सुझावों के मंथन के बाद होने वाले निर्णयों से छिंदवाड़ा सहित मध्यप्रदेश का विकास और भी तेजी से हो सकेगा। उन्होंने इस अवसर पर छिंदवाड़ा की इस पावन धरा पर पधारी राज्य मंत्री श्रीमती प्रतिभा बागरी और मध्यप्रदेश से आए हुए सभी महापौरों का हार्दिक अभिनंदन और स्वागत किया। इस अवसर पर उन्होंने राज्य मंत्री और महापोरों के समक्ष अपने कुछ सुझाव भी साझा किए और उम्मीद कि की वे अपनी आज की संगोष्ठी में उक्त सुझावों पर विचार करके उसे मध्यप्रदेश में लागू भी करेंगे।
 
इस अवसर पर राज्य मंत्री श्रीमती प्रतिभा बागरी ने भी सभी महापौरों का स्वागत व अभिनंदन करते हुए कहा कि हमने अभी तक कई उतार-चढ़ाव देखे है लेकिन छिंदवाड़ा में हमारा सांसद होना एक गर्व की बात है। सांसद बंटी विवेक साहू के अथक प्रयासों और यहां के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की मेहनत का ही परिणाम है कि आज हमें अपना सांसद मिला है। उन्होंने महापौरों से अपील कि की वे जो भी कार्ययोजना बनाए वे आगामी पच्चीस वर्षो की तैयारी को लेकर बनाए। शासन प्रशासन हर दम उनके साथ है।

इस अवसर पर नगरीय प्रशासन व आवास विभाग के कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय भी वर्चुअल माध्यम से कार्यक्रम में जुड़े और उन्होंने छिंदवाड़ा में पधारे सभी महापौरों का स्वागत व अभिनंदन करते हुए अपने सुझाव और विचार साझा किए। कार्यक्रम को पूर्व राज्यपाल सुश्री अनुसुईया उईके, पूर्व मंत्री एवं महापौर परिषद के संरक्षक उमा शंकर गुप्ता, महापौर परिषद की राष्ट्रीय अध्यक्ष व बुरहानपुर की महापौर श्रीमती माधुरी अतुल पटेल, महापौर परिषद के प्रदेश अध्यक्ष व इंदौर के महापौर पुष्यमित्र भार्गव, भाजपा जिलाध्यक्ष शेषराव यादव, छिंदवाड़ा महापौर विक्रम अहके और कलेक्टर शीलेन्द्र सिंह ने भी संबोधित किया।

कार्यक्रम में यह रहे प्रमुख रूप से उपस्थित


ऑल इंडिया कांउसिल ऑफ मेयर मध्यप्रदेश के कार्यक्रम में प्रमुख रूप से भोपाल महापौर श्रीमती मालती राय, कटनी महापौर श्रीमती प्रीति सुरी, सागर महापौर संगीता तिवारी, उज्जैन महापौर मुकेश तटवाल, सतना महापौर योगेश ताम्रकार, मुरैना महापौर श्रीमती शारदा सोलंकी, खंडवा महापौर श्रीमती अमृता यादव, भाजपा के छिंदवाड़ा प्रभारी संतोष पारिख, सहित सभी नगर पालिका व नगर परिषद के अध्यक्षगण, नगर निगम के सभापति व पार्षदगण, नगर निगम आयुक्त चंद्रप्रकाश राय, उपायुक्त आर.एस.बाथम, उपायुक्त कमलेश निरगुड़कर एवं अन्य पार्षदगण,प्रमुख नागरिकगण और नगर निगम के सभी अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित थे।
Share News On