Home News Helpline Classified Jobs About Contact

किसान कांग्रेस गांवों में किसान न्याय योद्धा बनाने जुटी

किसान कांग्रेस गांवों में किसान न्याय योद्धा बनाने जुटी
राजनीति
04-Aug-26
चौरई में उन्नत किसानों का किया सम्मान

छिन्दवाड़ा

ब्लॉक किसान कांग्रेस चौरई की आयोजित बैठक में क्षेत्र के उन्नत किसानों को सम्मानित किया गया। संगठन को मजबूत करने पर जोर देने के साथ ही गांव-गांव में किसान न्याय योद्धा बनाने हेतु उपस्थित किसान कांग्रेस के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को प्रेरित किया गया साथ ही स्थानीय स्तर पर किसान भाइयों की समस्याओं पर चर्चा कर उसके निराकरण हेतु आवश्यक कदम उठाने के लिए उपस्थित पदाधिकारियों को प्रेरित किया।

आयोजित बैठक को सम्बोधित करते हुए चौरई विधायक सुजीत चौधरी ने किसान विरोधी नीतियों पर प्रदेश की भाजपा सरकार को आड़े हाथों लिया। किसान खाद के लिए लगातार भटक रहा है, फसलों का उचित दाम नहीं मिल रहा। किसान अपनी लागत निकालने की स्थिति में नहीं है। उन्होंने कहा कि ऐसा कानून बनाया जाना चाहिए जिससे किसानों को उनकी फसल का समर्थन मूल्य प्राप्त हो सके। सरकार की किसान विरोधी नीतियों को संवाद के माध्यम से गांव-गांव तक पहुंचाने का आग्रह किया। 

किसान कांग्रेस के जिला अध्यक्ष चौधरी पुष्पेन्द्र सिंह ने किसानों की समस्या के साथ ही किसान न्याय योद्धा पर प्रकाश डाला। इस दौरान प्रगतिशील किसान मिठ्ठनलाल चौरसिया, कालूराम वर्मा व मुन्ना वर्मा को शॉल श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया गया। बैठक का आयोजन किसान कांग्रेस के चौरई ब्लॉक अध्यक्ष सुशील सक्सेना के द्वारा किया गया था। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी चौरई के अध्यक्ष तीरथ ठाकुर विशेष रूप से उपस्थित रहे।

इस अवसर पर आदिवासी कांग्रेस नेता शिव सिरसाम, अवनीत गंगवाल, युवक कांग्रेस के अध्यक्ष सचिन वर्मा, घसीटा उइके, आशीष धुर्वे, मनीष वर्मा, सीताराम वर्मा, परमसुख बट्‌टी, राजेन्द्र माहोरे, सुनील चौहान, अशोक चौरसिया, राकेश चौहान, लवकेश साहू, जयराज बैस, राकेश वर्मा, अमित सोलंकी, अजय शर्मा, हरिप्रसाद वर्मा, अजय शर्मा, हरिप्रसाद वर्मा, अरिवंद वर्मा सहित ब्लॉक किसान कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी, मंडलम अध्यक्ष और किसान न्याय योद्धा और किसानगण उपस्थित रहे।
Share News On