निकाय चुनाव में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा कांग्रेस नगरीय निकाय प्रकोष्ठ: पप्पू यादव
राजनीति
04-Aug-26
चौरई, चांद व बिछुआ में सम्पन्न हुई महत्वपूर्ण बैठक

छिन्दवाड़ा
कांग्रेस निकाय चुनावों की तैयारियों में जोरशोर से जुट चुकी है। प्रकोष्ठों के विस्तार के साथ ही उनकी जमीनी स्तर पर मजबूती पर विशेष जोर दिया जा रहा है। संगठनात्मक गतिविधियों को सुचारू संचालित करने के साथ ही जनता से जुड़ी समस्याओं को केन्द्र बिन्दू में रखकर जनता के बीच पहुंचने की रणनीति तैयार की जा रही। मप्र के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ जी एवं जिले के पूर्व सांसद नकुलनाथ जी के निर्देशानुसार कांग्रेस नगरीय निकाय प्रकोष्ठ की चौरई, चांद व बिछुआ में आवश्यक बैठक सम्पन्न हुई। आयोजित बैठक में तय किया गया कि निकाय चुनावों में कांग्रेस नगरीय निकाय प्रकोष्ठ की महत्वपूर्ण भूमिका होगी।
आयोजित तीनों ही बैठक में उपस्थित चौरई विधायक सुजीत चौधरी ने कहा कि संगठनात्मक दृष्टि से बूथ काम मजबूत होना आवश्यक है। बूथ से ही चुनाव की जीत और हार तय होती है। संगठनात्मक मजबूती भी बूथ से माफी जाती है, इसीलिये मप्र के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ जी एवं जिले के पूर्व सांसद नकुलनाथ जी हमेशा कहते हैं कि सर्वप्रथम हमारा बूथ मजबूत होना चाहिए। इसीलिये कांग्रेस के सभी मोर्चा संगठन, विभाग व प्रकोष्ठों की जिम्मेदारी है कि वे बूथ को और मजबूत बनाने के लिए काम करें।
प्रकोष्ठों के जिला प्रभारी पप्पू यादव ने कहा कि नगरीय निकाय प्रकोष्ठ सक्रियता के साथ कार्य कर रहा है। चौरई, चांद और बिछुआ ब्लॉक में प्रकोष्ठ को और अधिक मजबूत करने के लिए सभी को सामूहिक प्रयास करने होंगे। क्योंकि आगामी चुनावों को दृष्टिगत रखते हुए हमारा एक ही संकल्प है कि बूथ से ही जीत का रास्ता तय हो और इसके लिए हम सभी पूरी लगन के साथ जुटे हैं। उन्होंने उपस्थित समस्त पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं से आग्रह किया कि सभी के सामूहिक प्रयासों से भविष्य में सुखद परिणाम आएंगे।
आयोजित बैठक में नगरीय निकाय प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष ऋषि वैष्णव एवं जिला कार्यकारी अध्यक्ष आदरणीय शब्बीर बक्श चौरई विधानसभा, चौरई ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष तीरथ सिंह ठाकुर, नगर कांग्रेस अध्यक्ष धीरज खंडेलवाल, चांद ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष पृथ्वीराज पटेल व नगर कांग्रेस अध्यक्ष बालमुकुंद अयोध्यी, बिछुआ ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष पृथ्वीराज ठाकुर व नगर कांग्रेस अध्यक्ष लेखराम मालवीय सहित कांग्रेस के वरिष्ठ पदाधिकारीगण व कार्यकर्तागण बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।