Home News Business Offers Classified Jobs About Contact

कमलनाथ व नकुलनाथ ने पेयजल संकट से निपटने प्रदान किए दो टैंकर

कमलनाथ व नकुलनाथ ने पेयजल संकट से निपटने प्रदान किए दो टैंकर
राजनीति
04-Jul-26
छिन्दवाड़ा

मप्र के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ एवं जिले के पूर्व सांसद नकुलनाथ ने जिला मुख्यालय छिन्दवाड़ा पर गहराए पेयजल संकट से निपटने हेतु जनहित में पेयजल टैंकर प्रदान किए हैं। इन टैंकरों के माध्यम से अतिप्रभावित क्षेत्रों में सुविधानुसार नागरिकों तक पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित की जाएगी। टैंकरों को पार्षद के माध्यम से संचालित किया जाएगा ताकि प्रभावित क्षेत्रों में सुगमता के साथ शुद्ध व पर्याप्त जल आपूर्ति की जा सके।

पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के पिता व पूर्व सांसद नकुलनाथ के दादा स्व. श्री महेन्द्र नाथ की स्मृति में निर्मित ट्रस्ट (महेन्द्र नाथ मेमोरियल ट्रस्ट) से उत्तम गुणवत्ता वाले पानी के टैंकरों को स्थानीय राजीव भवन स्थित कांग्रेस कार्यालय से वरिष्ठ कांग्रेस जनप्रतिनिधियों ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किए।  

पांढुर्ना जिला प्रभारी व वरिष्ठ कांग्रेस जनप्रतिनिधि गंगाप्रसाद तिवारी, छिन्दवाड़ा विधानसभा प्रभारी गोविंद राय, संगठन महासचिव गुरूचरण खरे, शहर कांग्रेस अध्यक्ष धर्मेन्द्र सोनू मागो एवं नेता प्रतिपक्ष श्रीमती हंसा अम्बर दाढ़े, महिला कांग्रेस, युवक कांग्रेस, एनएसयूआई, कांग्रेस सेवादल, समस्त विभाग व प्रकोष्ठ सहित बड़ी संख्या में उपस्थित कांग्रेस जनप्रतिनिधियों ने सामूहिक रूप से हरी झंडी दिखाकर तीन पानी के टैंकर रवाना किए। सभी टैंकरों से नगर मुख्यालय के अतिप्रभावित क्षेत्रों व वार्डों में पेयजल आपूर्ति करने में मददगार साबित होंगे।
Share News On