संत रविदास जी की 650वीं जयंती पर कलश वंदना यात्रा 20 अगस्त को
धर्म
19-Aug-26
20 अगस्त से 9 सितंबर तक निकलेगी कलश/रथ यात्रा

छिन्दवाडा
संत शिरोमणि रविदास जी की 650वीं जयंती के अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव ने मंगलवार 18 अगस्त को रवींद्र भवन में समरसता संकल्प अभियान एवं कलश वंदन यात्रा का राज्य स्तरीय शुभारम्भ किया। जिसके बाद शासन के निर्देशानुसार इस अभियान का जिला स्तरीय शुभारम्भ 20 अगस्त को किया जाएगा। छिंदवाड़ा जिले में समरसता संकल्प अभियान एवं कलश वंदन यात्रा का जिला स्तरीय समारोह गुरुवार को प्रातः 11 बजे से राजमाता सिंधिया शासकीय स्नातकोत्तर कन्या महाविद्यालय, छिंदवाड़ा में आयोजित किया गया है। इसके साथ ही जिले में कलश यात्रा की शुरूआत की जाएगी। जिले के विभिन्न विकासखंडों में भी संत शिरोमणि रविदास जी की कलश/रथ यात्रा निकाली जाएगी।