Home News Business Offers Classified Jobs About Contact

एयरपोर्ट ऑपरेशन्स व कस्टमर सर्विसेज के पद पर काजल का हुआ चयन

एयरपोर्ट ऑपरेशन्स व कस्टमर सर्विसेज के पद पर काजल का हुआ चयन
छिंदवाड़ा
10-Jan-26
छिन्दवाड़ा

शिक्षित युवा पीढ़ी का सबसे बड़ा सपना होता है एक अच्छी नौकरी पाना। माता-पिता व अभिभावकगण भी यही चाहते हैं कि उनका बेटा अथवा बेटी एक अच्छी नौकरी करें। किन्तु वर्तमान सरकारों ने यह स्थिति व परिस्थितियां नहीं रहने दी। किन्तु मप्र के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ एवं जिले के पूर्व सांसद नकुलनाथ की शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल व रोजगारोन्मुखी यात्रा सतत रूप से जारी है। जिससे जिले की युवा पीढ़ी लगातार लाभांवित हो रही है। इसका प्रत्यक्ष प्रमाण है गांव की बेटी जिसका देश की सबसे बड़ी निजी एयरलाइन्स कम्पनी में चयन हुआ है।

ग्राम रोहनाकला निवासी काजल माहोरे का बचपन से सपना था, एयरलाइन्स में नौकरी करना। काजल मानसिक व बौद्धिक रूप से तैयार थीं, किन्तु उन्हें अपने सपने को साकार करने मार्गदर्शन व तैयारियों का अवसर नहीं मिल रहा था। पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ एवं पूर्व सांसद नकुलनाथ के प्रयासों से छिन्दवाड़ा में आयोजित इंडिगो एयरलाइन्स के साक्षात्कार में काजल भी सम्मिलित हुई। यहां से उसके सपनों को पंख लगे।

देश की सबसे बड़ी निजी एयरलाइन्स इंडिगो में एयरपोर्ट ऑपरेशन एवं कस्टमर सर्विसेज के पद पर चयनित काजल माहोरे व उनके परिवार के सदस्यों ने माननीय कमलनाथ जी एवं माननीय नकुलनाथ जी का हृदय से आभार माना है। नेताद्वय का धन्यवाद अदा करते हुए काजल ने कहा कि उनका सपना था एयरलाइन्स में नौकरी करना करने का। इसके लिए वे दिल्ली स्थित एक ट्रेनिंग सेंटर में फीस जमा कर प्रशिक्षण प्राप्त करने हेतु जाने वाली थीं। किन्तु वर्ष 2025 में राजीव भवन में इंडिगो एयरलाइन्स के साक्षात्कार की सूचना मिली। काजल साक्षात्कार में सम्मिलित हुई और चयनित भी हो गई।

वर्ष 2026 में भी आयोजित होंगे साक्षात्कार

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कमलनाथ एवं पूर्व सांसद नकुलनाथ के प्रयासों से पुनः वर्ष 2026 में भी छिन्दवाड़ा के विद्यार्थियों हेतु साक्षात्कार आयोजित किए जाएंगे। इस सम्बंध में विस्तृत जानकारी शिकारपुर कार्यालय से प्राप्त की जा सकती है।
Share News On