Home News Helpline Classified Jobs About Contact

जवाहर नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा आवेदन अंतिम तिथि बढ़ी

जवाहर नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा आवेदन अंतिम तिथि बढ़ी
शिक्षा
08-Aug-26
छिन्दवाडा 

जवाहर नवोदय विद्यालय सिंगोड़ी के प्राचार्य डॉ. सी.एस. पानकर ने बताया कि जवाहर नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा (जेएनव्हीएसटी)-2027 के माध्यम से शैक्षणिक सत्र 2027-28 में कक्षा 6वीं में प्रवेश के लिये ऑनलाइन पंजीकरण पोर्टल 07 जुलाई 2026 से प्रारंभ है। ऑनलाइन आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि को आगे बढ़ाकर अब 10 अगस्त 2026 तक कर दिया गया है।  अभ्यर्थी निःशुल्क आवेदन करने के लिए नवोदय विद्यालय समिति की वेबसाइट https://navodaya.gov.in/ तथा https://cbseitms.rcil.gov.in/nvs/ पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

 11 से 12 अगस्त तक खुली रहेगी सुधार विंडो 

पंजीकृत अभ्यर्थियों के लिए सुधार (Correction) विंडो 11 से 12 अगस्त 2026 तक खुली रहेगी। पंजीकृत अभ्यर्थी परीक्षा का माध्यम, श्रेणी, लिंग, क्षेत्र व दिव्यांगता जैसे विवरणों में आवश्यक सुधार कर सकते हैं।
Share News On