Home News Business Offers Classified Jobs About Contact

श्री जगन्नाथ स्नान पूर्णिमा पर इस्कॉन का कार्यक्रम 29 जून को

श्री जगन्नाथ स्नान पूर्णिमा पर इस्कॉन का कार्यक्रम 29 जून को
धर्म
27-Jun-26
छिंदवाड़ा

गांधीगंज स्थित इस्कॉन में 29 जून सोमवार को श्री जगन्नाथ, बलदेव सुभद्रा, महारानी एवं सुदर्शन चक्र के विग्रहों का स्नान पूर्णिमा के शुभ अवसर पर प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी महाभिषेक का आयोजन किया जा रहा है। इस्कॉन छिंदवाड़ा के ब्रह्मचारी सुमंगल माधव दास ने बताया कि इस अवसर पर श्री जगन्नाथ बलदेव एवं सुभद्रा, महारानी एवं सुदर्शन चक्र के नवीन विग्रहों को  पुरुषोत्तम क्षेत्र जगन्नाथ पुरी धाम से विशेष वाहन के माध्यम से विगत सप्ताह लाया गया है, भगवान के सभी विग्रह के प्रथम दर्शन भी उनके प्रकट्य दिवस के अवसर पर अर्थात स्नान पूर्णिमा के दिन महाभिषेक के साथ समस्त छिंदवाड़ा वासियों को होगा ।  

इस आयोजन की  शुरुआत भगवान की मंगल आरती से होगी और सुबह 9 बजे से पांडु विजय के साथ भगवान श्री जगन्नाथ बलदेव सुभद्रा महारानी एवं सुदर्शन चक्र जी का पंचगव्य विभिन्न प्रकार के फलों के रस से महाभिषेक होगा. इस सुअवसर पर समस्त भक्तगण भी अपने हाथों से भगवान का महाभिषेक कर सकते हैं, तत्पश्चात भगवान को 108 भोग अर्पित किए जाएंगे। दोपहर 12 बजे भगवान के विशेष गजवेश दर्शन एवं महाआरती का आयोजन होगा और सभी भक्तों को भगवान  के महा प्रसाद का वितरण किया जायेगा । संस्थान ने इस अवसर पर समस्त नगरवासियों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर पुण्य लाभ लेने की अपील की । 
Share News On